TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-IV)Total Questions: 5011. विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है?(a) 10 जनवरी(b) 21 जनवरी(c) 14 जनवरी(d) 26 जनवरीCorrect Answer: (a) 10 जनवरीSolution:10 जनवरी का 'विश्व हिन्दी दिवस' मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु 2006 में प्रतिवर्ष 10 जनवरी को 'विश्व हिन्दी दिवस' मनाने का ऐलान किया था। जबकि 14 सितम्बर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।12. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गएमुहावरे का सही अर्थ हो।सर पर कफन बाँधना- (a) बहुत लज्जित होना(b) शेखी करना(c) संकट से बचना(d) बलिदान के लिए तैयार होनाCorrect Answer: (d) बलिदान के लिए तैयार होनाSolution:'सर पर कफन बाँधना' मुहावरे का सही अर्थ 'बलिदान के लिए तैयार होना' है जबकि बहुत लज्जित होना (घड़ो पानी पड़ना) शेखी करना (झूठी प्रशंसा करना) संकट से बचना (बाल-बाल बचना)।13. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ हो। दो से चार बनाने का गणित(a) मन में प्रकट होना(b) धन को जल्दी-जल्दी बढ़ाने की कला(c) उपरी बातें करना(d) किसी धुन पर अड़े होनाCorrect Answer: (b) धन को जल्दी-जल्दी बढ़ाने की कलाSolution:'दो से चार बनाने का गणित' मुहावरे का सही अर्थ- 'धन का जल्दी-जल्दी बढ़ाने की कला। 'ऐसा वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बाध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराये, मुहावरा कहलाता है।' अरबी भाषा का 'मुहावरः शब्द हिन्दी में 'मुहावरा' हो गया है। ऊर्दू वाले 'महाविरा' बोलते हैं। इसका अर्थ 'अभ्यास' या 'बातचीत' है।14. नागरी लिपि को किस नाम से जाना जाता है?(a) नंदी दैवीय लिपि(b) देवलिपि(c) दैवीय लिपि(d) नंदिनागरी लिपिCorrect Answer: (d) नंदिनागरी लिपिSolution:नागरी लिपि को 'नंदिनागरी लिपि' नाम से जाना जाता है। नागरी लिपि परिषद की स्थापना 1975 ई. में नई दिल्ली मेंकी गई। नन्दिनागरी,नागरी लिपि की दक्षिणी शैली है।नन्दिनागरी में लिखित शिलालेख और पाण्डुलिपियाँ दक्षिण भारत के पश्चिमी भागों में भी प्राप्तहुए हैं। इसी कारण नन्दिनागरी को नागरी की दक्षिणी शैली भी कहते हैं।15. निम्नलिखित प्रश्न में,चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिएगए मुहावरे का सही अर्थहो । अंधियारा मिटना-(a) अज्ञान समाप्त होना(b) विश्वास दिलाना(c) भेद का पता लगना(d) हंसी उड़ानाCorrect Answer: (a) अज्ञान समाप्त होनाSolution:'अंधियारा मिटना' मुहावरे का सही अर्थ 'अज्ञान समाप्त होना। मुहावरा शब्द मूलतः अरबी भाषा का शब्द है. जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- 'अभ्यास करना। डॉ. वासुदेव नंदन प्रसाद के अनुसार 'ऐसा वाक्यांश जो सामान्य अर्थ का बोधन कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराये, मुहावरा कहलाता है।16. 'हा! हा!! इन्हें रोकन को टोक न लगावो तुम।' इस 12 पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?(a) अनुप्रास(b) उपमा(c) वीप्सा(d) पुनरुक्ति प्रकाशCorrect Answer: (c) वीप्साSolution:'हा! हा! इन्हें रोकन का टोक न लगावो तुम' पंक्ति में वीप्सा अलंकार है। आदर, घबराहट, आश्चर्य, घृणा,रोचकता आदि प्रदर्शित करने के लिए किसी शब्द को दुहराना ही 'वीप्सा अलंकारहै।17. राम को रूप निहारति जानकी कंगन के नग की परिछाहीं।याते सबै सुधि भूलि गई, करटेकि रही पलकें टारत नाही ।। पंक्ति में कौन-सा रस है?(a) हास्य रस(b) श्रृंगार रस(c) शांत रस(d) करूण रसCorrect Answer: (b) श्रृंगार रसSolution:'राम को रूप निहारति जानकी कंगन के नग की परिछाही। याते सबै सुधि भूलि गई,करटेकि रही पलकें टारत नाही।।' उक्त पंक्ति में शृंगार-रस है। 'नायक-नायिका के सौन्दर्य तथा प्रेम सम्बन्धी वर्णन की परिपक्व अवस्था को 'श्रृंगार-रस' कहते हैं।18. देवनागरी लिपि कैसे लिखी जाती है?(a) दायीं से बाई ओर(b) नीचे से ऊपर की ओर(c) ऊपर से नीचे की ओर(d) बायीं से दायीं ओरCorrect Answer: (d) बायीं से दायीं ओरSolution:देवनागरी लिपि बायीं से दायीं ओर लिखी जाती है। देवनागरी लिपि का विकास 10वीं सदी में ब्राह्मी लिपि से हुआ। देवनागरी लिपि का पहला प्रयोग 'गुजरात' राज्य में मिलता है और पहला शिलालेख गुजरात नरेश जयभट्ट (7वीं 8वीं सदी) के एक शिलालेख में मिलता है। • भारत की संविधान सभा में 14 सितम्बर 1949 ई.को भारत क संविधान की 8वीं अनुसूची और अनु. 343 (i) में 'हिन्दी' का राजभाषा और 'देवनागरी लिपि' को मान्यता प्रदान की गई।19. कार्यालयी हिंदी की भाषा कैसी होनी चाहिए?(a) अभिधात्मक(b) लक्षणात्मक(c) व्यंजनात्मक(d) अभिधा-लक्षणा मिश्रितCorrect Answer: (a) अभिधात्मकSolution:कार्यालयी हिन्दी की भाषा 'अभिधात्मक' होनी चाहिए। अभिधात्मक भाषा प्रयोग का तात्पर्य अभिधा मूलक भाषा से है,जहाँ किसी शब्द का सामान्य अर्थ ग्रहण किया जाय। शब्द का अर्थ बाध कराने वाली शक्ति 'शब्द-शक्ति' कहलाती है। हिन्दी व्याकरण में शब्दशक्ति तीन प्रकार की होती हैं-(1) अभिधा (2) लक्षणा (3) व्यंजना20. 'मध्यकालीन' भारतीय आर्यभाषा का कालक्रम है-(a) 1100 ई.पू.से 300 ई.पू.(b) 1000 ई. से अब तक(c) 500 ई.पू. से 1000 ई.(d) 1500 ई.पू. से 500 ई. पूर्व तकCorrect Answer: (c) 500 ई.पू. से 1000 ई.Solution:भारतीय आर्य-भाषा-समूह को काल क्रम की दृष्टि से निम्न तीन वर्गों में बाँटा गया है- (क) प्राचीन भारतीय आर्य-भाषा- 2000 ई.पू. से 500 ई.पू.तक (1) वैदिक संस्कृत- 2000 ई.पू. से 800 ई.पू. तक (ख) मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा (500 ई.पू.से 1000 ई. तक) (ग) आधुनिक भारतीय आर्य-भाषा 1000 ई.से अब तकSubmit Quiz« Previous12345Next »