TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-IV)

Total Questions: 50

41. समालोचना की सबसे बड़ी विशेषता है

Correct Answer: (c) तटस्थता
Solution:समालोचना की सबसे बड़ी विशेषता 'तटस्थता' है। समालोचना किसी वस्तु विषय की उसके लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, उसके गुण-दोषों एवं उपयुक्तता का विवेचन करने वाली साहित्यिक विधा है। इसमें पाठ अध्ययन, विश्लेषण, मूल्यांकन एवं अर्थ निगमन की प्रक्रिया शामिल है।

42. त्रैमासिक पत्रिका नहीं है।

Correct Answer: (d) कल्पना
Solution::'कल्पना' त्रैमासिक पत्रिका नहीं है। यह पत्रिका द्वैमासिक पत्रिका के रूप में 1949 ई. में हैदराबाद से आर्येन्द्र शर्मा के सम्पादकत्व में प्रकाशित हुई थी।

43. कविता को 'मनुष्य के व्यक्तित्व का प्रकाशन' कहने वाले हैं

Correct Answer: (d) रवीन्द्रनाथ टैगोर
Solution:कविता को 'मनुष्य के व्यक्तित्व का प्रकाशन' रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कहा है। कविता के सम्बन्ध में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने लिखा है

"कविता ही मनुष्य के हृदय को स्वार्थ-सम्बन्धों के संकुचित मण्डल से ऊपर उठाकर लोकसामान्य भाव-भूमि पर ले जाती है, जहाँ जगत की नाना गतियों के मार्मिक स्वरूप का साक्षात्कार और शुद्ध अनुभूतियों का संचार होता है।"

44. 'उर्दू भाषा से ही हिन्दी का विकास हुआ है' - यह कथन किसका है?

Correct Answer: (d) गार्सा द तासी
Solution:'उर्दू भाषा से ही हिन्दी का विकास हुआ है'- यह कथन 'गार्सा द तासी' का है। हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखक का सबसे पहला प्रयास फ्रेंच विद्वान गार्सा द तासी ने किया।तासी ने अपनी पुस्तक 'इस्त्वार व ला लितरेत्युर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी' में कुल 738 कवि हैं जिनमें हिन्दी के 72 तथा शेष उर्दू के हैं

45. अधखिला फूल - उपन्यास के लेखक हैं

Correct Answer: (a) अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
Solution:अधखिला फूल उपन्यास के लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' हैं। 'ठेठ हिन्दी का ठाठ' इनका एक अन्य प्रमुख उपन्यास है। हरिऔध कृत 'ठेठ हिन्दी का ठाठ' उपन्यास को 'मुहावरों की पाठ्य पुस्तक' कहा जाता है। शेखर एक जीवनी, अपने-अपने अजनबी एवं नदी के द्वीप अज्ञेय के प्रमुख उपन्यास हैं।

46. गोल्डस्मिथ की कृति 'हरमिट का अनुवाद है

Correct Answer: (a) एकान्तवासी योगी
Solution:गोल्डस्मिथ की कृति 'हरमिट' का अनुवाद 'एकान्तवासी योगी' है। इसके रचनाकार श्रीधर पाठक हैं। श्रीधर पाठक ने गोल्डस्मिथ की अन्य दो कृतियों 'डेजर्टेड विलेज' तथा 'ट्रेवलर' 'उजड़ग्राम' एवं 'श्रांत पथिक' शीषर्क से अनुवाद किया।

47. हिन्दी का पहला रिपोर्ताज है

Correct Answer: (b) लक्ष्मीपुरा
Solution:हिन्दी का पहला रिपोर्ताज 'लक्ष्मीपुरा' है। इस रिपोर्ताज के लेखक शिवदान सिंह चौहान हैं। यह रिपोर्ताज दिसम्बर 1938 ई.में रूपाभ पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।

48. अवधी के प्रथम कवि हैं

Correct Answer: (a) मुल्ला दाऊद
Solution:अवधी के प्रथम कवि 'मुल्ला दाऊद' हैं। डॉ. रामकुमार वर्मा ने मुल्ला दाऊद को सूफी या प्रेममार्गी शाखा का प्रथम कवि माना है। 'चंदायन' अवधी भाषा तथा चौपाई-दोहा छंद में रचित मुल्ला दाऊद की कृति हैं। हिंदी के आदि कवि कहे जाते हैं। अमीर खुसरो खड़ी बोली

49. कुतुबन के गुरु का नाम है

Correct Answer: (d) मेहंदी बुरहान
Solution:कुतुबन के गुरु का नाम 'शेख बुरहान' था जबकि विकल्प में मेहंदी बुरहान दिया गया है जो कि गलत है। कुतुबन जौनपुर के बादशाह हुसैनशाह के आश्रित कवि थे। इनके द्वारा रचित काव्यकृति 'मृगावती' है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल कुतुबन को सूफी या प्रेममार्गी शाखा का प्रथम कवि मानते हैं।

50. करुण रस को 'रसराज' किसने कहा?

Correct Answer: (a) भवभूति
Solution:करुण रस को 'रसराज' भवभूति ने कहा है। भवभूति एकमात्र करुण रस को मान्यता देते हुए कहते हैं कि "एको रसः करुण एव।"