TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-IX)Total Questions: 5041. दलित साहित्य की रचनाशीलता के वर्तमान परिदृश्य का अध्ययन एवं विश्लेषण करने वाली पुस्तक 'दलित साहित्यः एक अंतर्यात्रा' के लेखक हैं(a) बजरंग बिहारी तिवारी(b) सूरजपाल सिंह चौहान(c) तुलसीराम(d) कौशल्या बैसंत्रीCorrect Answer: (a) बजरंग बिहारी तिवारीSolution:दलित साहित्य की रचनशीलता के वर्तमान परिदृश्य का अध्ययन एवं विश्लेषण करने वाली पुस्तक 'दलित साहित्यः एक अंतर्यात्रा' के लेखक बजरंग बिहारी तिवारी हैं।42. निम्नलिखित रचनाओं एवं उनकी विधाओं को सुमेलित कीजिए:सूची-Iसूची-II(A) जमाने में हम(1) कविता(B) गुरुजी की खेती-बारी(2) कहानी(C) शादी का जोकर(3) संस्मरण(D) आम का हँसी(4) आत्मकथाकूट:(A)(B)(C)(D)(a)2143(b)4321(c)4123(d)2341(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:रचनाओं एवं उनकी विधाओं का सुमेलन इस प्रकार है-रचनाविधारचनाकारजमाने में हमआत्मकथानिर्मला जैनगुरुजी की खेती-बारीसंस्मरणविद्यावती त्रिपाठीशादी का जोकरकहानीअब्दुल बिस्मिल्लाहआम की हँसीकवितारमेशचन्द्र मिश्र43. 2015 में घोषित साहित्य अकादमी पुरस्कार रामदरश मिश्र की किस कृति के लिए हैं?(a) बारिश में भींगते बच्चे(b) शब्द सेतु(c) आग की हँसी(d) विदूषकCorrect Answer: (c) आग की हँसीSolution:2015 में घोषित साहित्य अकादमी पुरस्कार रामदरश मिश्र द्वारा रचित 'आग की हँसी' काव्यकृति के लिए प्रदान किया गया है। रामदरश मिश्र रचित प्रमुख काव्यकृतियाँ निम्नलिखि हैं-बैरंग बेनाम चिट्ठियाँ, पक गयी है धूप,कंधे पर सूरज,दिन एक नदी बन गया, बारिश में भीगते बच्चे इत्यादि। 'विदूषक'इनके द्वारा रचित कहानी संग्रह है।44. 'शादी का जोकर'के रचनाकार कौन हैं?(a) बदीउज्जमा(b) नासिरा शर्मा(c) अब्दुल बिस्मिल्लाह(d) शानीCorrect Answer: (c) अब्दुल बिस्मिल्लाहSolution:'शादी का जोकर' कहानी के रचनाकार अब्दुल बिस्मिल्लाह हैं। टूटा हुआ पंख, कितने कितने सवाल, रैन बसेरा, अतिथि देवो भव, रफ-रफ मेल अब्दुल बिस्मिल्लाह द्वारा रचित प्रसिद्ध कहानियाँ हैं।45. 'तुम्हें बदलना ही होगा' की साहित्यिक विधा है:(a) उपन्यास(b) कहानी(c) कविता(d) नाटकCorrect Answer: (a) उपन्यासSolution:'तुम्हे बदलना ही होगा' उपन्यास विधा की रचना है। यह सुशीला टाकभौरे द्वारा रचित है। स्वाति बूँद और खारे मोती, यह तुम भी जानो, तुमने उसे कब पहचाना और हमारे हिस्से का सूरज इनके द्वारा रचित प्रमुख काव्यसंग्रह हैं।46. 'डॉमनिक की वापसी' की साहित्यिक विधा है:(a) संस्मरण(b) नाटक(c) कहानी(d) उपन्यासCorrect Answer: (d) उपन्यासSolution:'डॉमनिक की वापसी' उपन्यास विधा की रचना है। इसके लेखक विवेक मिश्र हैं। खंडित प्रतिमाएँ, तन मछरी-मन नीर, ऐ गंगा तुम बहती हो क्यूँ, खरोंच इनके द्वारा रचित महत्त्वपूर्ण कहानियाँ हैं। 'जन्म-जन्मांतर' विवेक मिश्रद्वारा रचित दूसरा महत्वपर्ण उपन्यास है।47. 'गुरुजी की खेती-बारी के रचनाकार कौन हैं?(a) नामवर सिंह(b) विश्वनाथ त्रिपाठी(c) संजीव(d) काशीनाथ सिंहCorrect Answer: (b) विश्वनाथ त्रिपाठीSolution:'गुरुजी की खेती-बारी' संस्मरण के रचनाकार विश्वनाथ त्रिपाठी है। नंगा तलाई का गाँव, व्योमकेश दरवेश, गंगा स्नान करने चलोगे विश्वनाथ त्रिपाठी द्वारा रचित अन्य संस्मरणात्मक कृतियाँ हैं।48. 'मुर्दहिया' के लेखक कौन हैं?(a) ओमप्रकाश वाल्मीकि(b) मोहनदास नैमिशराय(c) तुलसीराम(d) मनोज सोनकरCorrect Answer: (c) तुलसीरामSolution:'मुर्दहिया'के लेखक तुलसीराम हैं। यह एक दलित आत्मकथा है। 'अपने-अपने पिंजरे' मोहनदास नैमिशराय द्वारा तथा 'जूठन' ओमप्रकाश वाल्मीकी द्वारा रचित दलित आत्मकथा है।49. अपभ्रंश शब्द का सबसे पहले उल्लेख किसने किया। है?(a) पाणिनी(b) नागार्जुन(c) पतंजलि(d) सरहपाCorrect Answer: (c) पतंजलिSolution:अपभ्रंश शब्द का सबसे पहले उल्लेख 'पतंजलि ने किया है। योगसूत्र की रचना 'पतंजलि' ने किया था जबकि पाणिनि संस्कृत भाषा के वैयाकरण हुए।50. सिद्धों का प्रथम कवि(a) सरहपा(b) कण्हपा(c) गुंडरीपा(d) शेरपाCorrect Answer: (c) गुंडरीपाSolution:सिद्धों के प्रथम कवि 'सरहपा' है। सरहपा को हिन्दी का प्रथम कवि माना जाता है। इन्हें सरोवज, राहुल भद्र आदि नामों से जाना जाता है। सिद्धों की संख्या 84 मानी जाती है।Submit Quiz« Previous12345