TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-VIII)Total Questions: 5031. अपभ्रंश का समयकाल माना जाता है:(a) 1 ई.से 500 ई.के बीच(b) 500 ई.से 1000 ई.के बीच(c) 1000 ई. से 1500 ई.के बीच(d) उपर्युक्त मेंसे कोई नहींCorrect Answer: (b) 500 ई.से 1000 ई.के बीचSolution:अपभ्रंश का समयकाल 500 ई. से 1000 ई. के बीच माना जाता है। मध्यकालीन आर्यभाषा को तीन भागों में बाटा गया है। 'पालि' का समयकाल 500 ई.पू. से 1 ई.तक तथा 'प्राकृत' का समयकाल 1ई. से 500ई. तक।32. भोलानाथ तिवारी के अनुसार विश्व के भाषा-खंड कितने हैं?(a) 2(b) 4(c) 6(d) 8Correct Answer: (b) 4Solution:भोलानाथ तिवारी के अनुसार विश्व के भाषा खण्ड 4 हैं।33. 'ऋणमुक्त' समास है:(a) करण तत्पुरुष(b) सम्प्रदान तत्पुरुष(c) अधिकरण तत्पुरुष(d) अपादान तत्पुरुषCorrect Answer: (d) अपादान तत्पुरुषSolution:'ऋणमुक्त' में अपादान तत्पुरुष समास है। इसका विग्रह 'ऋण से मुक्त' होगा। जिस समास काउत्तर पद प्रधन होता है तथा प्रथम पद गौड़ रहता है, वह तत्पुरुष समास कहलाता है।34. स्थान के आधार पर 'च' 'छ', 'ज',व्यंजन हैं:(a) वर्त्य(b) दन्तोष्ठ्य(c) तालव्य(d) दन्त्यCorrect Answer: (c) तालव्यSolution:स्थान के आधार पर 'च', 'छ', 'ज', तालब्य व्यंजन है। उच्चारण स्थान के आधार पर निम्न ध्वनियाँ है-वर्गवर्णदन्त्यत, थ, द, ध, नतालव्यच, छ, ज, झ, ञदन्तोष्ठय, ववर्त्सन, र, ल, स35. अवधी और बघेली किस उपभाषा की बोलियाँ हैं?(a) पश्चिमी हिन्दी(b) पूर्वी हिन्दी(c) बिहारी(d) राजस्थानीCorrect Answer: (b) पूर्वी हिन्दीSolution:अवधी और बघेली 'पूर्वी हिन्दी' उपभाषा की बोलियांहैं। उपभाषा तथा उसमें निहित बोलियां निम्न हैं-हिंदीउपभाषाएँपश्चिमी हिंदीकौरवी, हरियाणवी, बुंदेली, ब्रज, कन्नौजीपूर्वी हिंदीअवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ीबिहारी हिंदीमगही, मैथिली, भोजपुरीराजस्थानी हिंदीमारवाड़ी, जयपुरी, मेवाती, मालवी36. 'अलमारी', 'तौलिया', 'बोतल'किस भाषा के शब्द हैं?(a) तुर्की(b) पश्तो(c) अंग्रेजी(d) पुर्तगालीCorrect Answer: (d) पुर्तगालीSolution:आलमारी,तौलिया, बोतल पुर्तगाली भाषा के शब्द हैं। पुर्तगाली भाषा के अन्य शब्द हैं- कॉफी,बिस्कुट, गोभी, अचार, आलपीन, आलमारी, गमला,पादरी आदि।37. निम्नलिखित ग्रंथों एवं उनके लेखकों को सुमेलित कीजिए:सूची-Iसूची-II(A) अनीता गुप्ता(1) हिन्दी भाषा की संरचना(B) सुनीति कुमार चटर्जी(2) हिन्दी भाषा का विकास(C) उदयनारायण तिवारी(3) भारतीय आर्यभाषा और हिन्दी(D) भोलानाथ तिवारी(4) हिन्दी भाषा का उद्भव और विकासकूट:(A)(B)(C)(D)(a)2431(b)4312(c)2341(d)1342(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (c)Solution:लेखक तथा उनके ग्रंथों का सही सुमेलन निम्न हैं-लेखकग्रंथअनीता गुप्ताहिन्दी वर्तनी का विकाससुनीति कुमार चटर्जीभारतीय आर्यभाषा और हिन्दीउदयनारायण तिवारीहिन्दी भाषा का उद्भव और विकासभोलानाथ तिवारीहिन्दी भाषा की संरचना38. आधुनिक भाषाएँ बिहारी, बंगाली और उड़िया का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?(a) अर्धमागधी(b) मागधी(c) ब्राचड़(d) शौरसेनीCorrect Answer: (b) मागधीSolution:आधुनिक भाषाएं बिहारी, बंगाली और उड़िया का विकास मागधी अपभ्रंश से हुआ है। अन्य भाषाओं का विकास निम्न है-अर्धमागधी- अवधी, बघेली,छत्तीसगढ़ी शौरसेनी अपभ्रंश- कौरवी, हरियाणवी, बुन्देली, ब्रज, कन्नौजी ब्राचड़- सिंधी39. निम्नलिखित रचनाकारों को कालक्रमानुसार आरोही क्रम में रखिए:(a) बदरीनारायण चौधरी, प्रतापनारायण मिश्र, अम्बिकादत्त व्यास, राधा कृष्ण दास(b) प्रतापनारायण मिश्र, बदरीनारायण चौधरी, अम्बिकादत्त व्यास, राधा कृष्ण दास(c) अम्बिकादत्त व्यास, बदरीनारायण चौधरी, प्रतापनारायण मिश्र, राधाकृष्णदास(d) बदरीनारायण चौधरी, राधाकृष्णदास, प्रतापनारायण मिश्र, अम्बिकादत्त व्यासCorrect Answer: (a) बदरीनारायण चौधरी, प्रतापनारायण मिश्र, अम्बिकादत्त व्यास, राधा कृष्ण दासSolution:रचनाकारों का कालक्रमानुसार आरोही क्रम इस प्रकार है-लेखकजीवनकालबद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’(1855–1923)प्रतापनारायण मिश्र(1856–1894)अम्बिकादत्त व्यास(1858–1900)राधा कृष्ण दास(1865–1907)40. कविवर हरिश्चन्द्र को भारतेन्दु की उपाधि से किस वर्ष सम्मानित किया गया?(a) 1970(b) 1975(c) 1978(d) 1980(e) *Correct Answer: (e) *Solution:कविवर हरिश्चन्द्र को 'भारतेन्दु' की उपाधि से 1880 ई.में काशी के पण्डित रघुनाथ ने सम्मानित किया। प्रेममालिका, प्रेम प्रलाप, प्रेम सरोवर, बकरी विलाप, भारत भिक्षा, विनय प्रेम पचासा इत्यादि भारतेन्दु द्वारा रचित प्रमुख काव्यकृतियाँ हैं। नोट- विकल्पों में 1880 के स्थान पर 1980 दिया गया है।Submit Quiz« Previous12345Next »