TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XI)

Total Questions: 50

21. इनमें से कौनसा सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) आनंद मंजरी - बालमुकंद गुप्त
Solution:दिये गये विकल्पों में 'आनंद मंजरी - बालमुकंद गुप्त' का सुमेल असंगत है। इसका संगत विकल्प 'आनंद मंजरी त्रिलोक - सिंह ठकुरेला' है।

22. इनमें से कौन-सी भारतेन्दु की रचना नहीं है?

Correct Answer: (b) पद्मावती
Solution:दिये गये विकल्पों में 'पद्मावती' भारतेन्दु की रचना नहीं है। यह राधाकृष्ण दास द्वारा रचित नाटक है। राधाकृष्ण दास के अन्य नाटक हैं- दुःखिनी बाला, महाराणा प्रताप इत्यादि। अन्य सभी रचनाएँ भारतेन्दु द्वारा रचित नाटक हैं।

23. बाबू तोताराम ने जोजेफ एडीसन के नाटक 'कैटो' का अनुवादकिस नाम से किया है?

Correct Answer: (b) कृतान्त
Solution:बाबूतोताराम ने जोजेफ एडीसन नाटक 'कैटो' का अनुवाद 'कृतान्त' नाम से किया है। ये इन्होंने 'भाषा संवर्धिनी सभा' की स्थापना की। 'भाषा हरिश्चंद्र चंद्रिका' के लेखकों में से थे जबकि रहस्य कथा बालकृष्ण भट्ट की रचना है।

24. प्रताप नारायण मिश्र के निबन्धों की प्रधान विशेषता है

Correct Answer: (d) विनोदप्रियता
Solution:प्रताप नारायण मिश्र के निबन्धों की प्रधान विशेषता 'विनोदप्रियता' है। इनके प्रमुख निबंध हैं- समझदार की मौत, आप, बात, मनोयोग, मुच्छ, घूरे के लत्ता बीने, कनातन के डोल बांधे इत्यादि।

25. द्विवेदी युग का एक और नाम है

Correct Answer: (c) जागरण सुधार काल
Solution:द्विवेदी युग का एक अन्य नाम 'जागरण सुधार काल' है। ये द्विवेदी युग का नामकरण डॉ.नगेन्द्र ने दिया है जबकि आचार्य रामचन्द्र शुक्लने द्विवेदी युग का नाम 'नई धाराः द्वितीय उत्थान' रखा है। द्विवेदी युग की समय सीमा सन् 1900 से 1918 ई. तक मानी जाती है।

26. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी 'सरस्वती' प्रत्रिका के संपादक बने

Correct Answer: (d) 1903
Solution:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी 'सरस्वती' प्रत्रिका के संपादक 1903 ई. में बनें। सरस्वती पत्रिका का प्रारम्भ सन् 1900 से हुआ। उस समय इसके संपादक श्यामसुन्दर दास थे। महावीर प्रसाद द्विवेदी ने इसका संपादन 1903-1920 तक किया।

27. द्विवेदी युगीन साहित्य में किस प्रवृत्ति की प्रमुखता नहीं है?

Correct Answer: (b) काव्यात्मकता
Solution:द्विवेदी युगीन साहित्य में काव्यात्मकता प्रवृत्ति की प्रमुखता नहीं है। द्विवेदी युगीन साहित्य की प्रमुख प्रवृत्ति 'इतिवृतात्मकता' है। द्विवेदी युग का नामकरण महावीर प्रसाद द्विवेदी के नाम पर पड़ा।

28. राजपूती आन की कथा है

Correct Answer: (b) रंग में भंग
Solution:'राजपूती आन' की कथा 'रंग से भंग' काव्य की विषय वस्तु है। 'रंग से भंग' काव्य के लेखक मैथिलीशरण गुप्त हैं। मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित प्रमुख रचनाएँ हैं- जयद्रथ वध, किसान, भारत-भारती, झंकार, पंचवटी इत्यादि।

29. द्विवेदी युग का वह साहित्यकार, जिन्हें 'कविता कामिनी कांत', 'भारतेन्दु प्रज्ञेन्दु', 'साहित्य सुधाकर' उपाधियों से विभूषित कियागया था।

Correct Answer: (a) नाथूराम शर्मा शंकर
Solution:नाथूराम शर्मा शंकर द्विवेदी युग के वह साहित्यकार हैं जिन्हें 'कविता कामिनी कांत', 'भारतेन्दु प्रज्ञेन्दु' तथा 'साहित्य सुधाकर' आदि उपाधियोंसे विभूषित किया गया है।

30. गोल्ड स्मिथ की कृति ट्रैवलर का अनुवाद किसने किया है?

Correct Answer: (c) श्रीधर पाठक
Solution:गोल्ड स्मिथ की कृति ट्रैवलर का अनुवाद श्रीधर पाठक ने किया है।