TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XIV)

Total Questions: 50

21. 'अंतर्वेदी' किस भाषा का नाम है?

Correct Answer: (d) ब्रजभाषा
Solution:'अन्तर्वेदी' ब्रजभाषा का नाम है। ब्रजभाषा एक क्षेत्रीय ग्रामीण भाषा है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बोली जाती है। इसके अलावा यह भाषा हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में बोली जाती है।

22. वे स्वर जिनके उच्चारण में मूल स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है वह क्या कहलाते हैं?

Correct Answer: (c) संन्धि स्वर
Solution:वे स्वर जिनके उच्चारण में मूल स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है वह 'संधि स्वर' कहलाते हैं। जैसे ए, ऐ, ओ, औ आदि।

23. 'फोर्ट विलियम कॉलेज' की स्थापना कब हुई थी ?

Correct Answer: (d) सन् 1800
Solution:फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना 1800 ई. में मार्किवस वेलेजली ने कोलकाता में किया था। यह कॉलेज प्राच्य विधाओं एवं भाषाओं के अध्ययन का केन्द्र था। इस संस्था द्वारा संस्कृत, अरबी, फारसी, बंगला, हिन्दी, उर्दू आदिहजारों पुस्तकों का अनुवाद हुआ।

24. देवनागरी अंककितने होते है?

Correct Answer: (c) नौ
Solution:देवनागरी लिपि में नौ (9) अंक होता है। उदाहरणार्थ १२३४५६७८८।

25. हिन्दी वर्णमाला में स्वर कितने प्रकार के होते है?

Correct Answer: (d) ग्यारह
Solution:हिन्दी वर्णमाला में स्वर 11 प्रकार केहैं - अ, आ. इ. ई,उ, ऊ, क्र, ए, ऐ,ओ, औ। कुछ विद्वान स्वरों की संख्या 13 मानते हैं जिनमे अं और अः को भी स्वरों में गणना करते है। जबकि अं औरअः को 'अयोगवाह' कहते हैं।

26. 'विद्यापति' मूलतः किस भाषा के कवि है?

Correct Answer: (b) मैथिली भाषा
Solution:'विद्यापति' मूलतः मैथिली भाषा के कवि हैं। यह संस्कृत कवि, संगीतकार, लेखक,दरबारी और राजपुरोहित थे। ये शिव भक्त थे। इन्हें 'मैथिल कोकिल' कहा जाता है।

27. प्राचीन देवनागरी वर्तमान नागरी कब बनी ?

Correct Answer: (c) बारहवीं शताब्दी
Solution:प्राचीन देवनागरी वर्तमान नागरी बारहवीं शताब्दी में बनी। ब्राह्मी के उत्तरी शैली से 4 - 5 वीं शदी में गुप्त लिपि तथा गुप्त लिपि से छठी सदी में कुटिल लिपि विकसित हुई है। इसी कुटिल लिपि से 9वीं सदी के लगभग नागरी के प्राचीन रूप का विकास हुआ, जिसे प्राचीन नागरी कहते हैं।

28. 'अ'स्वर का उच्चारण स्थान क्या है?

Correct Answer: (d) कंठ
Solution:'अ' स्वर का उच्चारण स्थान कण्ठ है। कण्ठ ध्वनि के अन्तर्गत क, ख, ग, घ, ङ, अः, हा

29. हिंदी की कितनी उपभाषाएं हैं?

Correct Answer: (c) पाँच
Solution:हिन्दी की पाँच उपभाषाएँ है। जो निम्न है

पश्चिमी हिन्दी उपभाषा
पूर्वी हिन्दी उपभाषा
बिहारी हिन्दी उपभाषा
पहाड़ी हिन्दी उपभाषा
राजस्थानी हिन्दी उपभाषा

30. निम्नलिखित में से कौन सी पश्चिमी हिंदी की बोली नहीं है?

Correct Answer: (c) बघेली
Solution:'बघेली' पश्चिमी हिन्दी की बोली नहीं है। 'बघेली' पूर्वी हिन्दी की बोली है। पूर्वी हिन्दी के अन्तर्गत अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी आती है। जबकि पश्चिमी हिन्दी के अन्तर्गत खड़ीबोली (कौरवी), हरियाणवी, बुन्देली, ब्रजभाषा,कन्नौजी आदि।