TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XIV)

Total Questions: 50

31. हिंदी के किस कवि ने मैथिली में यात्री नाम से कविताएं लिखी है?

Correct Answer: (b) नागार्जुन
Solution:हिन्दी के कवि नागार्जुन ने मैथिली में यात्री नाम से कविताएं लिखी थी। नागार्जुन की खड़ी बोली में सर्वप्रथम प्रकाशित रचना 'राम के प्रति' है जो विश्वबन्धु पत्रिका में (1935 ई0) प्रकाशित हुयी।

32. किसे कवि सम्राट के नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (c) अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
Solution:अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' को 'कवि सम्राट' के नाम से जाना जाता है। हरिऔध जी ने तीन प्रबन्ध काव्य लिखे हैं-प्रियप्रवास (1914), पारिजात (1937), वैदेही वनवास (1940) । प्रियप्रवास को हिन्दी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य कहा जाता है। गणपति चन्द्र गुप्त ने हरिऔध को 'आधुनिक काल का सूरदास' कहा है।

33. 'अर्धनागरी' किस लिपि से विकसित हुई है?

Correct Answer: (a) कुटिल लिपि
Solution:'अर्धनागरी' कुटिल लिपि से विकसित हुई है। नागरीलिपि का विकास निम्न रूपसे हुआ है-

34. 'कुटिल लिपि' का विकास किस लिपि से हुआ है?

Correct Answer: (a) गुप्त लिपि
Solution:'कुटिल लिपि' का विकास गुप्तलिपि से हुआ है। नोट- परन्तु आयोग इसका उत्तर विकल्प (c) ब्राह्मी लिपि माना है।

35. कबीरदास की रचनाओं का संग्रह किस नाम से प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (b) बीजक
Solution:कबीरदास के रचनाओं का संग्रह 'बीजक नाम से प्रसिद्ध है। 'बीजक'को कबीर के शिष्य धर्मदास ने सन् 1464 ई. में संगृहीत किया था। बीजक में कबीरदास द्वारा रचित साखी, सबद, रमैनी संगृहीत है।

36. निम्नलिखित में से किस वर्ण के उच्चारण में जिह्वा दांतो का स्पर्श करती है?

Correct Answer: (c) त
Solution:दिये गये विकल्प में त वर्ण के उच्चारण में जिल्ला दांतो को स्पर्श करती है। जिसे हम दन्त वर्ण कहते हैं। दन्त वर्ण के अन्तर्गत त,थ, द, ध, न, ल, ष वर्ण आते हैं।

37. 'निराकरण'शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

Correct Answer: (c) निर्
Solution:'निराकरण' शब्द में निर् उपसर्ग का प्रयोग हुआ है। इस शब्द में दो उपसर्ग जुड़े हैं- निर + आ + करण = निराकरण

38. शब्द के सामान्य अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को क्या कहते हैं?

Correct Answer: (b) अभिधा शब्द शक्ति
Solution:शब्द के सामान्य अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं। शब्द शक्तियाँ तीन प्रकार की होती हैं-

(1) अभिधा
(2) व्यंजना
(3) लक्षणा

39. संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

Correct Answer: (a) पाँच
Solution:संज्ञा के पाँच भेद होते हैं, जो निम्न प्रकार हैं-

(1) व्यक्तिवाच
(2) जातिवाचक
(3) भाववाचक
(4) समूहवाचक
(5) द्रव्यवाचक

40. 'आप' शब्द किस सर्वनाम का बोध कराता है?

Correct Answer: (d) निजवाचक सर्वनाम
Solution:आप शब्द निजवाचक सर्वनाम का बोध कराता है। जैसे - मैं अपना काम आप कर लूंगा। 'आप' शब्द मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम में भी प्रयोग किया जाता है। जैसे - आप बहुत अच्छे है।