TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XIX)

Total Questions: 50

1. 'त्यागपत्र' उपन्यास के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (d) जैनेन्द्र कुमार
Solution:'त्यागपत्र' उपन्यास के लेखक जैनेन्द्र कुमार हैं। जैनेन्द्र कुमार मनोविश्लेषणवादी उपन्यासकार हैं। इनके अन्य प्रसिद्ध उपन्यास हैं- परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी, सुखदा,विवर्त, व्यतीत, जयवर्धन, मुक्तिबोध, अनन्तर,अनाम स्वामी, दशार्क।

2. 'सूर्य' का पर्यायवाची शब्द नहीं है:

Correct Answer: (d) निशाकर
Solution:दिये गये विकल्पों में 'निशाकर' सूर्य का पर्यायवाची शब्द नहीं है बल्कि यह चन्द्रमा का पर्यायवाची है।

3. निम्नलिखित में तत्सम शब्द कौन सा है?

Correct Answer: (a) त्वरित
Solution:दिये गये शब्दों में 'त्वरित' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'तुरन्त' होता है। शेष इस प्रकार हैं-
तद्भवतत्सम
ऊँटउष्ट्र
आँखअक्षि
आगअग्नि

4. रामचन्द्र शुक्ल के निबंध संग्रह किस नाम से प्रकाशितहैं?

Correct Answer: (a) चिंतामणि
Solution:आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबंध संग्रह 'चिन्तामणि' नाम से चार भागों में प्रकाशित हैं; जिनका विवरण निम्नवत है-
निबंध संग्रहसम्पादकवर्ष
चिन्तामणि भाग-1रामचन्द्र शुक्ल1939
चिन्तामणि भाग-2विश्वनाथ प्रसाद मिश्र1945
चिन्तामणि भाग-3नामवर सिंह1983
चिन्तामणि भाग-4कुसुम चतुर्वेदी एवं ओम प्रकाश सिंह

5. निम्नलिखित में से एकार्थी शब्द कौन सा है?

Correct Answer: (b) अभिमान
Solution:दिये गये शब्दों में 'अभिमान' एकार्थी शब्द है तथा शेष अनेकार्थी शब्द हैं। विवरण निम्न प्रकार हैं-
शब्दअर्थ
अक्षखेलने का पासा, धुरी, रथ, पहिया, आत्मा, सर्प, ज्ञान आदि
अरुणसूर्य, सूर्य का सारथी, लाल रंग, एक देवता का नाम इत्यादि
अर्थमतलब, धन, काम, हेतु, इन्द्रियों के विषय इत्यादि

6. निम्नलिखित में से अनेकार्थी शब्द कौन सा है?

Correct Answer: (d) घन
Solution:'घन' शब्द अनेकार्थी है। मेघ, समूह, घंटा, लम्बाई- चौड़ाई एवं मोटाई में समान चौकोर वस्तु, एक सुगंधित घास, अभ्रक, कफ इत्यादि ।

7. प्रत्यय के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?

Correct Answer: (c) कृत प्रत्यय और क्रिया के मेल से बने शब्द को तद्धित कहते हैं।
Solution:'कृत प्रत्यय एवं क्रिया के मेल से बने शब्द को तद्धित कहते हैं' प्रश्नोक्त यह कथन गलत है। क्योंकि 'क्रिया'के साथ जुड़ने वाले प्रत्यय को 'कृत' प्रत्यय और इससे बनने वाले शब्द को 'कृदन्त' कहते हैं न कि तद्धित। संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अंत में लगने वाले प्रत्यय को 'तद्धित' प्रत्यय कहते हैं एवं इनके मेल से बने शब्दों को तद्धितांत कहते हैं।

8. जिस शब्द से संज्ञा का गुण, दशा, स्वभाव आदि लक्षित हों, उसे क्या कहते हैं?

Correct Answer: (c) गुणवाचक विशेषण
Solution:जिस शब्द से संज्ञा के गुण, दशा, स्वभाव आदि लक्षित हों, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। विशेषण से विशेष्य (जिसकी विशेषता बताई जाये) मर्यादित होती है। विशेषण मूलतः चार प्रकार के होते हैं - (1) गुणवाचक (2) परिमाण वाचक (3) संख्यावाचक (4) सार्वनामिका

9. समासमें आए पदों को छोड़कर जब किसी अन्य पदार्थ की प्रधानता हो तो कौन सा समास होता है?

Correct Answer: (d) बहुव्रीहि समास
Solution:पदों की प्रधानता के आधार पर समास का वर्गीकरण निम्नवत है-
पद की प्रधानतासमास
प्रथम पद प्रधानअव्ययी भाव
द्वितीय पद प्रधानतत्पुरुष
दोनों पद प्रधानद्वन्द्व
अन्य पद प्रधानबहुव्रीहि

10. जिस संज्ञा शब्द से व्यक्तिया वस्तु के गुण या धर्म का बोध होता है, उसे क्या कहते है?

Correct Answer: (b) भाववाचक संज्ञा
Solution:जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। संज्ञा के पाँच भेद हैं।