TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XV)

Total Questions: 50

1. 'मनोगत शब्द का संधि-विच्छेद है-

Correct Answer: (b) मनः + गत
Solution:'मनोगत' शब्द का संधि विच्छेद मनः + गत है। यदि विसर्ग के पहले 'अ' आए और उसके बाद किसी वर्ग का तृतीय, चतुर्थ या पंचम वर्ण आए या य, र, ल, व, ह रहे

तो विसर्ग का 'उ'हो जाता है और यह 'उ' पूर्ववर्ती 'अ' से मिलकर गुण संधि द्वारा 'ओ' हो जाता है। जैसे - मनः + रथ = मनोरथ, सर वर = सरोवर

2. किस उपसर्ग का प्रयोग 'प्रतिकूल' शब्द में हुआ है?

Correct Answer: (c) प्रति
Solution:'प्रति' उपसर्ग का प्रयोग 'प्रतिकूल' शब्द में हुआ है। 'उपसर्ग' वह शब्दांश है जो किसी शब्द के पहले लगकर एक नये शब्द का निर्माण करते है। जैसे - प्र + हार = प्रहार, परा + जय पराजय, प्र + सर्ग = प्रसगी

3. 'महिमा' शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

Correct Answer: (c) इमा
Solution:'महिमा' शब्द में 'इमा प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। प्रत्यय वे शब्दांश है जो किसी शब्द के बाद लगकर एक नये शब्द का निर्माण करते हैं।

4. रूढ़ि और प्रयोजनवती किस शब्द शक्ति से सम्बद्ध है?

Correct Answer: (b) लक्षणा
Solution:रूढ़ और प्रयोजनवती लक्षणा शब्दशक्ति से सम्बद्ध है। मुख्य अर्थ के बाधित होने पर रूढ़ि अथवा प्रयोजन के कारण जिस क्रिया या शक्ति से मुख्य अर्थ से सम्बन्ध रखने वाले अन्य अर्थ लक्षित हो, उसे लक्षणा शब्दशक्ति कहते है। लक्षणा शब्द शक्तिदो प्रकार के होते हैं-

(1) रूढ़ि लक्षणा
(2) प्रयोजनवती लक्षणा

5. 'वह कौन सा व्यक्ति है जिसने जवाहरलाल नेहरू का नाम न सुना हो'यह कौन सा वाक्य है?

Correct Answer: (b) मिश्र वाक्य
Solution:वह कौन सा व्यक्ति है, जिसने जवाहर लाल नेहरू का नाम न सुना हो, यह मिश्र वाक्य है। जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा अंग वाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

उक्त दिये गये वाक्य में पहला वाक्य मुख्य वाक्य तथा दूसरा वाक्य सहायक वाक्य है। इस प्रकार 'वह कौन सा मनुष्य है, मुख्य वाक्य है। और शेष 'सहायक वाक्य, क्योंकि वह मुख्य वाक्य पर आश्रित है।

6. प्रत्येक शब्द से निकलने वाले अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को क्या कहते हैं?

Correct Answer: (a) शब्द शक्तियाँ
Solution:शब्द से निकलने वाले अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को शब्द शक्तियाँ कहते हैं। शब्द शक्तियाँ तीन प्रकार की होती है।

(1) अभिधा
(2) व्यंजना
(3) लक्षणा

7. लक्षणा शब्द शक्ति के मुख्यतः कितने भेद है?

Correct Answer: (e) *
Solution:लक्षणा शब्द शक्ति के दो भेद हैं। रूढ़ि एवं प्रयोजनवती। इसमें प्रयोजनवती लक्षण के दो भेद हैं- गौणी एवं शुद्धा। प्रश्नगत सभी विकल्प असंगत हैं।

8. 'दो आंख से देखना' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?

Correct Answer: (c) भेद-भाव करना
Solution:'दो आँख से देखना'का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'भेद भाव करना' है।

9. 'रूढ़ि 'और 'प्रयोजनवती'किस शब्द शक्ति के भेद हैं?

Correct Answer: (d) लक्षणा
Solution:'रूढ़ि' और 'प्रयोजनवती' लक्षणा शब्द शक्ति के भेद हैं। रूढ़ि लक्षणा:- रूढ़ि लक्षणा में मुख्य अर्थ के बाधित होने पर रूढ़ि के कारण मुख्य अर्थ से सम्बन्ध में रखने वाला दूसरा लक्ष्यार्थ ग्रहण किया जाता है।

जैसे - पंजाब साहसी है। - प्रयोजनवती लक्षणा:- प्रयोजनवती लक्षणा में मुख्य अर्थ के बाधित होने पर किसी विशेष प्रयोजन से लक्ष्यार्थ को ग्रहण किया जाता है। जैसे गंगा में गांव है।