TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XV)

Total Questions: 50

19. दिए गए विकल्पों में से किसे यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्चन्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके ?

Correct Answer: (a) राष्ट्रपति की अनुमति से किसी राज्य का राज्यपाल
Solution:राष्ट्रपति की अनुमति से किसी राज्य के राज्यपाल को यह अधिकार है कि वह हिन्दी अथवा अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके।

20. 'अंकुश रखना' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?

Correct Answer: (b) बंधन रखना
Solution:'अंकुश रखना' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'बंधन रखना' है। शेष विकल्पों के वाक्य असंगत हैं।

21. भारत के संविधान के किस भाग के चार अध्याय में राजभाषा संबंधित प्रावधान है?

Correct Answer: (d) सत्रहवें
Solution:भारतीय संविधान के सत्रहवें भाग के अध्याय चार में राजभाषा से संबंधित प्रावधान हैं।

22. 'डोंगरी' भाषा भारत के किस राज्य क्षेत्र में बोली जाती है?

Correct Answer: (d) जम्मू और कश्मीर प्रांत
Solution:'डोंगरी' भाषा भारत के जम्मू और कश्मीर प्राप्त में बोली जाती है। डोंगरी जम्मू और कश्मीर के अतिरिक्त हिमांचल के कांगड़ा और उत्तरी पंजाब के कुछ प्रान्तों में बोली जाती है। वर्ष 2003 ई. में इसे भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है।

23. 'पत्थर पर घास जमाना' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?

Correct Answer: (c) ना होने वाले कार्य को कर देना
Solution:'पत्थर मेंघास जमाना' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'न होने वाले कार्य को कर देना' है। शेष विकल्पों के अर्थ असंगतहैं।

24. 'जबरा मारे रोने ना दे' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइए?

Correct Answer: (d) ताकतवर का अत्याचार चुपचापसहना पड़ता है
Solution:'जबरा मारे रोने न दे' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'ताकतवर का अत्याचार चुपचाप सहना पड़ता है। इसी प्रकार 'ऊँट के मुँह में जीरा' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'जरूरत से बहुत कम मिलना' होता है।

25. भारत के संविधान में राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया?

Correct Answer: (a) 1963
Solution:भारत के संविधान में राजभाषा अधिनियम 1963 ई. में पारित किया गया। 1963 के अधिनियम में यह व्यवस्था भी थी

कि केन्द्रीय सरकार द्वारा राज्यों से पत्राचार में अंग्रेजी के प्रयोग को उसी स्थिति में समाप्त किया जाएगा, जब सभी अहिन्दी भाषी राज्यों के विधान मण्डल इसकी समाप्ति के लिए संकल्प पारित कर दे।

26. 'अरहर की टट्टी गुजराती ताला' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ बताइएः

Correct Answer: (d) सामान्य वस्तु की बहुत बड़ी हिफाजत करना
Solution:'अरहर की टट्टी गुजराती ताला' का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ 'सामान्य वस्तु की बहुत बड़ी हिफाजत करना है।

27. निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे संबंधित प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए?

हंसी शरीर के स्वास्थ्य का संदेश देने वाली है। वह एक साथ ही शरीर और मन को प्रसन्न करती है। पाचन शक्ति बढ़ाती है, रक्त को चलाती है और अधिक पसीना लाती है। हंसी एक शक्तिशाली दवा है।

एक डॉक्टर के अनुसार हंसी जीवन की मीठी दवा है। आनंद से बढ़कर बहुमूल्य वस्तु मनुष्य के पास और नहीं है। कारलाइल एक राजकुमार था। वह कहता है किजो जी से हंसता है वह कभी बुरा नहीं होता, जी से हंसो तुम्हे अच्छा लगेगा,

अपने मित्र को हंसाओं उसका दुख घटेगा,एक बालक को हंसाओं उसके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। वह प्रसन्न और प्यारा बालक बनेगा। कष्टों में और चिंताओं में एक सुंदर हंसी बड़ी प्यारी वस्तु भगवान ने दी है।

हंसी से क्या विशेषण बनेगा ?

Correct Answer: (c) हसमुख
Solution:'हंसी' से हंसमुख विशेषण बनेगा। संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं।