TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XVI)

Total Questions: 50

1. 'शिवपालगंज किस उपन्यास से सम्बंधित है?

Correct Answer: (b) राग दरबारी
Solution:'शिवपालगंज' श्रीलाल शुक्ल के उपन्यास 'रागदरबारी' से सम्बन्धित है। 'रागदरबारी' श्रीलाल शुक्ल का चर्चित उपन्यास है, जिसके लिए उन्हें 1969 ई.में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। 'रागदरबारी'में शिवपालगंज की जिंदगी का यथार्थ चित्रण किया गया है।

2. 1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद कौन-से रचनाकार पूरी तरह से साहित्य सृजन में लग गए थे?

Correct Answer: (a) प्रेमचंद
Solution:1921 ई. में असहयोग आन्दोलन के दौरान सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद प्रेमचन्द पूरी तरह से साहित्य सृजन में लग गये थे।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रेमचंद जी के विषय में सही नहीं है?

Correct Answer: (d) उन्होंने संस्कृतनिष्ठ भाषा का प्रयोग किया
Solution:प्रेमचंद जी ने संस्कृतनिष्ठ भाषा का प्रयोग किया यह कथन प्रेमचंद जी के विषय में गलत है। प्रेमचंद जी ने उपन्यास को जन-जीवन से जोड़ा। उन्होंने राष्ट्रीयता का समर्थन किया।

प्रेमचन्द जी ने अपनी रचनाओं में किसानों और श्रमिक वर्ग की समस्याओं को प्रस्तुत किया। प्रेमचन्द जी उर्दूसे हिन्दी में आये थे, अतः उनकी भाषा में उर्दू की चुस्त लोकोक्तियों, मुहावरों के साथ भाषा सहज, सरल, प्रवाहपूर्ण मुहावरेदार एवं प्रभावशाली है।

4. जीवनकाल की दृष्टि से निम्नलिखित नाटककारों का सही क्रम बताइए।

Correct Answer: (a) भुवनेश्वर, मोहन राकेश, सुरेन्द्र वर्मा,मीराकांत
Solution:जीवनकाल की दृष्टि से नाटककारों का सही क्रम भुवनेश्वर,मोहन राकेश, सुरेन्द्र वर्मा, मीराकांत का है।
नाटककारजन्मस्थान
भुवनेश्वर1910 ई.शाहजहाँपुर
मोहन राकेश1925 ई.अमृतसर
सुरेन्द्र वर्मा1941 ई.झाँसी
मीराकांत1958 ई.श्रीनगर

5. 'सोया हुआ जल' उपन्यास की विषय वस्तु निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बंधित है?

Correct Answer: (b) एक सराय में ठहरे हुए यात्रियों की एक रात की कहानी
Solution:'सोया हुआ जल' उपन्यास की विषयवस्तु 'एक सराय में ठहरे हुए यात्रियों की एक रात की कहानी' से सम्बन्धित है। 'सोया हुआ जल' (1954 ई.) एक प्रतीकात्मक उपन्यास है। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के उपन्यास सोया हुआ जल (1954) ई.),पागल कुत्तों का मसीहा (1977 ई.), सूने चौखट (1981 ई.) है।

6. 'चन्दर, सुधा और पम्मी' धर्मवीर भारती जी के किस उपन्यास के पात्र हैं?

Correct Answer: (c) गुनाहों का देवता
Solution:चन्दर, सुधा और पम्मी धर्मवीर भारती के 'गुनाहों के देवता' उपन्यास के पात्र हैं। धर्मवीर भारती 'कवि' एवं 'उपन्यासकार' है। भारती जी के उपन्यास- स- गुनाहों का देवता (1949 ई.), सूरज का सातवां घोड़ा (1952 ई.),ग्यारह सपनों का देश, प्रारम्भ व समापन है।

7. निम्नलिखित में से कौन कृष्ण भक्ति शाखा का कवि नहीं था?

Correct Answer: (a) कबीरदास
Solution:कबीरदास 'कृष्णभक्ति शाखा'के कवि नहींथे। कबीरदास 'संतकाव्य धारा' या 'निर्गुण' काव्यधारा के प्रमुख कविहैं।

8. भाषा का पहला रूप लिखकर, दूसरा बोलकर, तो 766. 758. तीसरा रूप है?

Correct Answer: (a) सांकेतिक भाषा
Solution:भाषा का पहला रूप लिखकर,दूसरा बोलकर और तीसरा रूप सांकेतिक भाषा है। भाषा के तीन रूप होते हैं । मौखिक भाषा, 2 लिखित भाषा, 3- सांकेतिक भाषा।

9. 'तन चितउर, मन राजा कीन्हा। हिय सिंहल, बुद्धि पदद्मिनि चीन्हा।' पंक्तियाँ किस ग्रन्थ की है?

Correct Answer: (c) पद्मावत
Solution:'तन चितउर, मन राजा कीन्हा। हिय सिंहल, बुद्धि पदमिनि चीन्हा।' पंक्तियाँ मलिक मोहम्मद जायसी कृत 'पद्मावत' की है। जायसी हिन्दी साहित्य के भक्तिकाल की निर्गुण प्रेमाश्रयी धारा के कवि हैं।

10. 'दिवस का अवसानसमीप था। गगनथा कुछ लोहित हो चला।' यह प्रकृति चित्रण किस महाकाव्य से है?

Correct Answer: (a) प्रिय प्रवास
Solution:यह प्रकृति चित्रण 'प्रियप्रवास' महाकाव्य से लिया गया है। अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' ने तीन प्रबन्ध काव्य लिखे - 1 - प्रिय प्रवास (1914 ई.), 2. पारिजात (1937 ई.), 3- वैदेही वनवास (1940 ई.) 'प्रियप्रवास' को खड़ी बोली हिन्दी का प्रथम महाकाव्य 761. माना जाता है।