TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XVI)

Total Questions: 50

21. निम्न में से कौन-सी रचना मिश्र बन्धु द्वारा रचित नहीं है?

Correct Answer: (d) पृथ्वीकल्प
Solution:'पृथ्वीकल्प' मिश्र बन्धुओं द्वारा रचित नहीं है। 'पृथ्वीकल्प' के रचनाकार गिरिजाकुमार माथुर हैं। मंजीर,नाश और निर्माण, धूप के धान, शिलापंख चमकीले आदि माथुर जी की काव्यकृतियां हैं।

22. ज्योतिष ग्रन्थ 'खेटू कौतुकम' के रचयिता कौन है?

Correct Answer: (d) रहीम
Solution:ज्योतिष ग्रन्थ 'खेट कौतुकम' के रचयिता रहीमहै। रहीमदास का मूलनाम 'अब्दुल रहीम खानखाना'था। रहीमदास ने संस्कृत, फारसी और हिन्दी मिश्रित भाषा में 'खेटकौतुक जातकम् नामक एक ज्योतिष ग्रन्थ की रचना की। रहीमदास जी की प्रमुख रचनाएँ हैं- दोहावली, नगरशोभा, श्रृंगार सोरठा,मदनाष्टक, बरवै नायिका भेद।

23. 'गीतफरोश' किसकी रचना है?

Correct Answer: (a) भवानीप्रसाद मिश्र
Solution:'गीतफरोश' भवानीप्रसाद मिश्र की रचना है। भवानीप्रसाद मिश्र को 'सहजता का कवि' कहा जाता है। कहानीकार उदय प्रकाश ने भवानी प्रसाद मिश्र को 'कविता का गाँधी' कहा है। भवानीप्रसाद मिश्रने स्वयं को 'गाँधी का बेटा' कहा है।

24. निम्न में से कौन-सी एक रचना ब्रजभाषा में है?

Correct Answer: (d) रसकलश
Solution:'रसकलश' (1931 ई.) ब्रजभाषा में रचित एक रीतिग्रन्थ है। रसकलश (1931 ई.) के रचनाकार अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' हैं। हरिऔध कृत 'ठेठ हिन्दी का ठाठ' (1899 ई.) और 'अधखिला फूल' (1907 ई.) इनके प्रमुख उपन्यास हैं।

25. निम्न में से कौन-सा विकल्प आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के संबंध सही विकल्प है?

Correct Answer: (d) खड़ी बोली का परिष्कार किया
Solution:महावीर प्रसाद द्विवेदी ने खड़ी बोली का परिष्कार किया। महावीर प्रसाद द्विवेदी (1864-1938 ई.) का जन्म रायबरेली के दौलतपुर ग्राम में हुआ था। द्विवेदी जी ने गद्य और पद्य दोनों के लिए खड़ी बोली में सामान्य बोलचाल की भाषा को प्राथमिकता देने की वकालत की है।

26. 'महावाणी' किस संप्रदाय कीरचना है।

Correct Answer: (d) निम्बार्क
Solution:'महावाणी' निम्बार्क सम्प्रदाय की रचना है। 'महावाणी' के रचनाकार 'हरिव्यास देव' निम्बार्क सम्प्रदाय के प्रमुख कवि हैं। हरिव्यास देव के गुरु का नाम श्री भट्ट था। श्रीभट्ट को निम्बार्क सम्प्रदाय में 'हितू सखी'का अवतार माना जाता है। परशुराम देव के गुरु का नाम हरिव्यास देव था।

27. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है।

कटक-कटुक 

Correct Answer: (c) सेना कड़वा
Solution:विकल्प (c) में 'कटक' का अर्थ है- 'सेना' और 'कटुक' का अर्थ है- 'कड़वा'।

28. _______ भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषाहै।

Correct Answer: (a) हिन्द
Solution::हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है। 14 सितम्बर 1949 ई. को भारत के संविधान में हिन्दी को राजभाषा की मान्यता प्रदान की गई। अनुच्छेद-343 में वर्णित है कि संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। भारतीय संविधान के भाग-17 में अनु.-343 से 351 तक राजभाषा सम्बन्धी प्रावधान किया गया है।

29. शैली से देवनागरी, बांग्ला, गुरुमुखी आदि लिपियों का विकास हुआ।

Correct Answer: (d) उत्तरी
Solution:उत्तरी शैली से देवनागरी, बांग्ला, गुरुमुखी आदि लिपियों का विकास हुआ। ब्राह्मी की उत्तरी शैली से 4-5 वीं सदी में गुप्त लिपि तथा गुप्त लिपि से छठी सदी में कुटिल लिपि विकसित हुई है। कुटिल लिपि से 9वीं सदी के लगभग नागरी के प्राचीन रूप का विकास हुआ, जिसे 'प्राचीन नागरी' कहते हैं।

30. मुल्ला दाउद (1370) ईस्वी की अवधी भाषा की पहली कृति कौन सी है?

Correct Answer: (a) चंदायन या लोरकहा
Solution:मुल्ला दाउद की अवधी भाषा की पहली कृति 'चंदायन या लोरकहा' है। डॉ. रामकुमार वर्मा मुल्ला दाउद को सूफी या प्रेममार्गी शाखा का प्रथम कवि मानते हैं। रामकुमार वर्मा ने मुल्ला दाउद को अपने इतिहास ग्रन्थ में संधिकाल के अन्तर्गत रखा है।