TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XVI)Total Questions: 5041. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है।सिंह(a) उरग(b) शार्दूल(c) केशी(d) व्याघ्रCorrect Answer: (a) उरगSolution:'उरग' सिंह का पर्यायवाची शब्द नहीं है। सर्प का पर्यायवाची शब्द- अहि, भुजंग, विषधर, उरग, नाग, फणिधर, साँप आदि। शेर का पर्यायवाची शब्द- शार्दूल, व्याघ्र, केशी, केहरी, केशरी, मृगराज आदि हैं।42. पंजाबी भाषा की लिपि है?(a) गुरूमुखी(b) फारसी(c) अरबी(d) बांग्लाCorrect Answer: (a) गुरूमुखीSolution:पंजाबी भाषाकी लिपि 'गुरुमुखी' है। शारदा लिपि की उत्पत्ति ब्राह्मी लिपि की उत्तरी शैली से हुई है। गुरुमुखी लिपि गुरु अंगद द्वारा विकसित लिपि है जो शारदा लिपि (10वीं सदी) से विकसित हुई है।43. _____ शैली से तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड लिपियों का विकास हुआ।(a) दक्षिणी(b) पश्चिमी(c) पूर्वी(d) उत्तरीCorrect Answer: (a) दक्षिणीSolution:दक्षिणी शैली से तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड़ लिपियों का विकास हुआ। ब्राह्मी लिपि की दक्षिणी शैली से तमिल, तेलगु, कन्नड़ लिपियों का विकास हुआ। ब्राह्मी लिपि की उत्तरी शैली से देवनागरी लिपि और शारदा लिपि का विकास हुआ। ब्राह्मी लिपि का विकास इस प्रकार दर्शाया जा सकता है-44. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का विलोम शब्द हैं।क्षणिक(a) शाश्वत(b) शोक(c) अधम(d) निषेधCorrect Answer: (a) शाश्वतSolution:'क्षणिक' शब्द का विलोम शब्द 'शाश्वत है।' शेष तीनों विकल्प उससे मेल नहीं खाते हैं। 'शोक' का विलोम शब्द है - हर्ष 'अधम' का विलोम शब्द है- उत्तम 'निषेध' का विलोम शब्द है- विधि45. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए समस्त पद के सही बहुव्रीहि समास का विकल्प है।मुरलीधर(a) मुरली धारण करने वाला(b) मुरली का धर(c) मुरली से धारण(d) मुरली और धारकCorrect Answer: (a) मुरली धारण करने वालाSolution:मुरलीधर मुरली धारण करने वाला अर्थात श्रीकृष्ण बहुव्रीहि समास- जिस सामासिक शब्द के दोनों पद अप्रधान हो और समस्त पद के अर्थ के अतिरिक्त कोई तीसरा अर्थ प्रधान हो, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं। जैसे - नीलकंठ - नीला है कंठ जिसका अर्थात शिव चक्रपाणि - चक्र है पाणि (हाथ) में जिसके अर्थात् विष्णु आदि।46. नीचे दिए गए शब्दों का सही संधि वाला विकल्प पहचानिए?लोक + उपचार (a) लोकउपचार(b) लोकुपचार(c) लोकेपचार(d) लोकोपचारCorrect Answer: (d) लोकोपचारSolution:लोक उपचार लोकोपचार अ + उ = ओ लोकोपचार में गुण सन्धि है।गुण सन्धि- यदि 'अ' और 'आ' के बाद 'इ' या 'ई', 'उ'या 'ऊ' और 'ऋ' स्वर आये तो दोनों के मिलने से क्रमशः 'ए', 'ओ', और 'अर'हो जाते हैं।47. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।(a) समग्र(b) मथानी(c) पंचायत(d) तन्द्रिलCorrect Answer: (a) समग्रSolution:समग्र प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।'मथानी' में 'आनी' प्रत्यय है और 'मथ' मूल शब्द है। इसमें तद्धित प्रत्यय है। 'पंचायत' में 'आयत' प्रत्यय है और 'पंच' मूल शब्द है।इसमें भी तद्धित प्रत्यय है। 'तन्द्रिल' में 'इल' प्रत्यय और 'तन्द्रा' मूल शब्द है। इसमें भी तद्धित प्रत्यय है। तद्धित प्रत्यय- वे प्रत्यय जो धातु को छोड़कर अन्य शब्दों, संज्ञा, सर्वनाम, और विशेषण में जुड़ते है तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं।48. 'कबहुँक हौंयहि रहनि रहीगो। श्री रघुनाथ कृपाल कृपा तें संत सुभाव गेहौंगो ।' पंक्ति में कौन-सा रस है?(a) करुण रस(b) भयानक रस(c) भक्ति रस(d) शांत रसCorrect Answer: (d) शांत रसSolution:उपर्युक्त पंक्तियों में 'शांत रस' है। सर्वप्रथम आचार्य भरतमुनि ने अपने ग्रन्थ 'नाट्यशास्त्र' में रस का विवेचन किया है। भरतमुनि को 'रस सम्प्रदाय' का प्रवर्तक माना जाता है। आचार्य भरतमुनि ने केवल आठ रसो की चर्चा की है। नाटक में 8 ही रस माने जाते हैं क्योंकि वहाँ शांत को रस में नहीं गिना जाता है।49. 'तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप, साज मिले पंद्रह मिनट घंटा भर आलाप। घंटा भर आलाप, राग में मारा गोता, धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता ।' पंक्ति में कौन-सारस है?(a) वीर रस(b) हास्य रस(c) अद्भुत रस(d) शांत रसCorrect Answer: (b) हास्य रसSolution:उपर्युक्त पंक्ति में 'हास्य रस' है। 'हास्य' रस का स्थायी भाव 'हास' होता है। रसों की संख्या 9 है मूलतः 8 रस ही मानें जाते हैं। हास्य रस किसी व्यक्ति के विकृत आकार, वेशभूषा, वाणी और चेष्टा आदि से हास्य रस उत्पन्न होता है।50. उपमा के अंगों में उल्ट-फेर करने से अर्थात उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलट कर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?(a) भ्रांतिमान अलंकार(b) प्रतीप अलंकार(c) व्यतिरेक अलंकार(d) मानवीकरण अलंकारCorrect Answer: (b) प्रतीप अलंकारSolution:जहाँ उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलट कर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है वहाँ प्रतीप अलंकार होता है।अलंकार तीन प्रकार के होते हैं-1- शब्दालंकार, 2 अर्थालंकार, 3 उभयालंकारSubmit Quiz« Previous12345