TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXI)

Total Questions: 50

21. 'अखरावट' किसकी रचना है?

Correct Answer: (c) जायसी
Solution:'अखरावट' जायसी की रचना है। इनकी अन्य महत्त्वपूर्ण रचनाएँ पद्मावत, आखिरी कलाम, चित्ररेखा, कहरानामा, मसलानामा, कन्हावत आदि हैं। शुक्ल जी ने जायसी के तीन ग्रंथों का ही उल्लेख किया है-पद्मावत, अखरावट तथा आखिरी कलामा

22. रीतिमुक्त कवि नहीं है?

Correct Answer: (c) बोधा
Solution:'देव' रीतिमुक्त कवि नहीं है, जबकि घनानंद, बोधा ठाकुर, आलम, द्विजदेव रीतिमुक्त कवि हैं। 'बिहारी' रीतिसिद्ध कवि हैं। देव, चिन्तामणि, भूषण, जसवंत आदि रीतिबद्ध कवि हैं। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'चिन्तामणि' को रीतिकाल का प्रवर्तक माना है।

23. 'ललित-ललाम' किसकी रचना है?

Correct Answer: (c) मतिराम
Solution:'ललित ललाम' तथा 'अलंकार पंचाशिका' रीतिबद्ध कवि मतिराम के अलंकार निरूपक ग्रंथ हैं। देव की प्रमुख रचनाएँ- भाव विलास, अष्टयाम, भवानी विलास, देवचरित, प्रेमचंद्रिका, जाति विलास, रस विलास, सुजान विनोद, प्रेमतरंग आदि।

24. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना पद्माकर की है?

Correct Answer: (d) गंगालहरी
Solution:'गंगालहरी' पद्माकर की रचना है जबकि 'रस विलास' देव की, 'भाषा भूषण' जसवंत सिंह की तथा 'गंगावतरण' जगन्नाथदास रत्नाकर की रचना है।

25. भूषण की रचना नहीं है:

Correct Answer: (b) जहाँगीर जसचंद्रिका
Solution:'जहाँगीर जस चन्द्रिका' भूषण की रचना नहीं है, यह केशवदास की रचना है जबकि शिवराज भूषण, शिवा बावनी तथा छत्रशाल दशक भूषण की रचनाएँ हैं। केशवदास की रचनाएँ रसिक - प्रिया, रामचन्द्रिका, कविप्रिया, विज्ञान गीता आदि।

26. 'सतसई' के रचनाकार है:

Correct Answer: (a) बिहारी
Solution:'सतसई' के रचनाकार बिहारी हैं। यह दोहा छंद में रचित है तथा इसकी भाषा परिनिष्ठित साहित्यिक ब्रजभाषा है।

27. 'रानी केतकी की कहानी' के रचनाकार कौन है?

Correct Answer: (b) इंशा अल्ला खाँ
Solution:'रानी केतकी की कहानी'के रचनाकार इंशा अल्ला खाँ हैं। 'रानी केतकी की कहानी' को 'उदयभान चरित' नाम से भी जाना जाता है।

28. हिन्दी का पहला समाचार पत्र कौन सा है?

Correct Answer: (a) उदन्त मार्तण्ड
Solution:'उदन्त मार्तण्ड' हिंदी का पहला समाचार पत्र है। हिंदी की प्रथम पत्रिका 'उदन्त मार्तण्ड' 30 मई 1826 ई. को कानपुर निवासी पं. जुगुल किशोर के सम्पादकत्व में कलकत्ता से प्रकाशित हुई। इसके प्रकाशन के दिन को आधार मानकर 30 मई को 'राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस' मनाया जाता है।

29. 'हिन्दी नयी चाल में ढली' भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने यह उद्घोषणा किस वर्ष की ?

Correct Answer: (c) सन् 1873
Solution:'हिंदीनये चाल में दली' भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने यह घोषणा 'कालचक्र' पुस्तक में 1873 ई.में की। भारतेन्दु के प्रमुख निबंध-कश्मीर कुसुम,उदय पुरोदय, कालचक्र, बादशाह दर्पण, तदीय सर्वस्व, सूर्योदय, भ्रूण हत्या, काशी, मणिकर्णिका, भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? आदि।

30. 'नागरी नीरद' पत्रिका कौन निकालते थे?

Correct Answer: (d) बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन'
Solution:'नागरी नीरद' पत्रिका बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमधन' के सम्पादकत्व में 1893 ई. में साप्ताहिक पत्रिका केरूप में मीरजापुर से प्रकाशित होती थी। आनन्दकादंबिनी पत्रिका इनके ही संपादकत्व में प्रकाशित हुई। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के संपादकत्व में प्रकाशित पत्रिकाएँ कविवचन सुधा (1868 ई.), हरिश्चन्द्र मैगजीन (1873) ई.), बालाबोधिनी (1874 ई.)।