TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXI)

Total Questions: 50

41. 'आचरण की सभ्यता' निबंध के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (a) सरदार पूर्ण सिंह
Solution:आचरण की सभ्यता'निबंध के लेखकसरदार पूर्ण सिंह हैं। इनके अन्य प्रमुख निबंध हैं मजदूरी और प्रेम, सच्ची वीरता, पवित्रता, कन्यादान, अमरीका का मस्त कवि वाल्ट विटमैना

42. 'परीक्षा गुरु' उपन्यास के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (d) श्रीनिवास दास
Solution:'परीक्षा गुरु' (1882 ई.)उपन्यास के लेखक श्रीनिवासदास हैं। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने लाला श्रीनिवासदास कृत 'परीक्षा गुरु' को अंग्रेजी के ढंग का हिंदी का पहला मौलिक उपन्यास माना है। 'स्वर्गीय कुसुम वा कुसुम कुमारी'किशोरी लाल गोस्वामी का, 'भाग्यवती' श्रद्धाराम फिल्लौरी का तथा 'चंद्रकान्ता' देवकी नंदन खत्री का उपन्यास है।

43. प्रसिद्ध हिन्दी कहानी 'उसने कहा था' के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (c) चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी'
Solution:प्रसिद्ध हिंदी कहानी 'उसने कहा था' के लेखक चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' हैं। बुद्ध का काँटा, सुखमय जीवन इनकी अन्य कहानियाँ हैं।

44. निम्नलिखित में से कौन-सा जयशंकर प्रसाद का नाटक नहीं हैं?

Correct Answer: (b) रक्षाबंधन
Solution:'रक्षाबंधन' जयशंकर प्रसाद का नाटक नहीं है बल्कि यह हरिकृष्ण प्रेमी का नाटक है; जबकि अजातशत्रु, स्कन्दगुप्त, चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, राज्यश्री, प्रायश्चित आदि जयशंकर प्रसाद के नाटक हैं।

45. 'आषाढ़ का एक दिन' नाटक के रचनाकार कौन हैं?

Correct Answer: (a) मोहन राकेश
Solution:'आषाढ़ का एक दिन' नाटक के रचनाकार मोहन राकेश हैं। लहरों के राजहंस, आधे-अधूरे, पैर तले की जमीन (अधूरा) आदि इनके अन्य प्रमुख नाटक हैं। सुरेन्द्र वर्मा के प्रमुख नाटक- सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक, द्रौपदी,नायक खलनायक विदूषक, आठवाँ सर्ग, छोटे सैयद बड़े सैयद, शकुंतला की अँगूठी, रति का कंगन आदि हैं।

46. 'कारवाँ एकांकी के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (a) भुवनेश्वर
Solution:'कारवाँ' एकांकी के लेखक भुवनेश्वर हैं।

47. महादेवी वर्मा का संस्मरणात्मक रेखाचित्र नहीं हैं:

Correct Answer: (d) याद हो कि न याद हो
Solution:'याद हो कि न याद हो' महादेवी वर्मा का संस्मरणात्मक रेखाचित्रनहीं है, बल्कि यह काशीनाथ सिंह का संस्मरण है; जबकि मेरा परिवार, पथ के साथी, स्मृति की रेखाएँ, अतीत के चलचित्र आदि महादेवी वर्मा के संस्मरणात्मक रेखाचित्र है।

48. 'कृष्णा सोबती' कृत 'हम हशमत' किस विधा की रचना है?

Correct Answer: (b) संस्मरण
Solution:कृष्णा सोबती कृत 'हम हशमत', 'शब्दों के आलोक में' तथा 'सोबती एक सोहबत' संस्मरण विधा की रचनाएँ हैं। इनकी प्रमुख कहानी 'सिक्का बदल गया' है।

49. 'राहुल सांकृत्यायन' कृत 'किन्नर देश में एक _______ है।

Correct Answer: (c) यात्रा वृत्तान्त
Solution:'राहुल सांकृत्यायन' कृत 'किन्नर देश में एक यात्रावृत्तान्त है। इनके अन्य यात्रा वृतान्त - मेरी तिब्बत यात्रा, मेरी लद्दाख यात्रा, घुमक्कड़ शास्त्र,यात्रा के पन्ने, एशिया के दुर्गम भूखण्ड, चीन में कम्यून, चीन में क्या देखा आदि हैं।

50. निम्नलिखित में से कौन सी हरिवंश राय बच्चन कृत आत्मकथा नहीं है।

Correct Answer: (d) अपनी धरती अपने लोग
Solution:'अपनी धरती अपने लोग' हरिवंश राय बच्चन कृत आत्मकथा नहीं है, बल्कि रामविलास शर्मा ने अपनी तीन भाग में प्रकाशित आत्मकथा को 'अपनी धरती अपने लोग' शीर्षक से सन् 1996 ई.में प्रकाशित कराया। इनकी आत्मकथा क्रमशः मुंडेर पर सूरज, देर सबेर, आपस की बातें हैं।