TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXII)Total Questions: 501. 'मलयज की डायरी' का सम्पादन किसने किया ?(a) रामविलास शर्मा(b) नामवर सिंह(c) अज्ञेय(d) मुक्तिबोधCorrect Answer: (b) नामवर सिंहSolution:'मलयज की डायरी' का सम्पादन नामवर सिंह ने किया। 'एक साहित्यिक की डायरी' मुक्तिबोध की कृति है।2. 'मलयज की डायरी' का सम्पादन नामवर सिंह ने किया। 'एक साहित्यिक की डायरी' मुक्तिबोध की कृति है।(a) रांगेय राघव(b) धर्मवीर भारती(c) विवेकी राय(d) फणीश्वर नाथ रेणुCorrect Answer: (a) रांगेय राघवSolution:'तूफानों के बीच' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ताज 'रांगेय राघव' की रचना है। धर्मवीर भारती का 'युद्ध यात्रा', फणीश्वरनाथ रेणु का 'ऋणजल धन जल' तथा विवेकी राय का 'जुलूस रुका है' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ताज है।3. 'हिन्दी साहित्य: बीसवीं शताब्दी' पुस्तक के लेखक कौन हैं?(a) रामचन्द्र शुक्ल(b) नन्ददुलारे वाजपेयी(c) डॉ.नगेन्द्(d) बच्चन सिंहCorrect Answer: (b) नन्ददुलारे वाजपेयीSolution:'हिंदी साहित्य बीसवीं शताब्दी' पुस्तक के लेखक नन्ददुलारे वाजपेयी हैं। इनकी अन्य आलोचनात्मक पुस्तक हैं- जयशंकर प्रसाद, प्रेमचंद, आधुनिक साहित्य, महाकवि सूरदास, महाकवि निराला, रस सिद्धान्त, साहित्य का आधुनिक युग,आधुनिक साहित्यः सृजन और समीक्षा, नया साहित्य नये प्रश्न आदि। नन्ददुलारे वाजपेयी ने सर्वप्रथम छायावाद को 'मानवीय और सांस्कृतिक' प्रेरणा के रूप में व्याख्यायित किया।4. 'जेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तगाफुल दुराये नैना बनाये बतियाँ' पंक्ति किसके द्वारा रचित है?(a) विद्यापति(b) कबीरदास(c) जायसी(d) अमीर खुसरोCorrect Answer: (d) अमीर खुसरोSolution:'जेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तगाफुल दुराय नैना बनाये बतियाँ, पंक्ति अमीर खुसरो द्वारा रचित हैं। अमीर खुसरो की पहेलियों और मुकरियों में 'उक्ति वैचित्र्य' की प्रधानता है। खुसरो की महत्वपूर्ण रचनाएँ-खालिक बारी, पहेलियाँ, मुकरियाँ,दो सुखने, गज़ल आदि हैं।5. 'निरगुन कौन देस को वासी' पंक्ति किसके द्वारा रचित है?(a) कबीर(b) तुलसी(c) सूरदास(d) जायसीCorrect Answer: (c) सूरदासSolution:'निरगुन कौन देश को वासी' पंक्ति 'सूरदास' द्वारा रचित है। सूरदास के प्रमुख ग्रंथ-सूरसागर, सूरसारावली और साहित्य लहरी हैं।6. 'कबीर वाणी के डिक्टेटर थे।' कबीर की भाषा के संदर्भ में यह कथन किसका है?(a) हजारी प्रसाद द्विवेदी(b) रामचन्द्र शुक्ल(c) रामविलास शर्मा(d) नामवर सिंहCorrect Answer: (a) हजारी प्रसाद द्विवेदीSolution:'कबीर वाणी के डिक्टेटर थे।' कबीर की भाषा के संदर्भ में यह कथन 'हजारी प्रसाद द्विवेदी' का है। श्यामसुंदर दास ने इनकी भाषा को 'पंचमेल खिचड़ी' तथा आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इनकी भाषा को 'सधुक्कड़ी' कहा है।कबीर की बानियों का सबसे पुराना नमूना 'गुरु ग्रंथ साहिब'में मिलता है। डॉ. बच्चन सिंह ने लिखा है, 'हिंदी भक्ति काव्य का प्रथम क्रांतिकारी पुरस्कर्ता कबीर हैं।'7. मीराबाई की काव्य कौन-सी भाषा में थी?(a) भोजपुरी(b) राजस्थानी(c) अवधी(d) खड़ी बोलीCorrect Answer: (b) राजस्थानीSolution:मीराबाई का काव्य राजस्थानी भाषा में है। इनकी प्रमुख रचनाएँगीतगोविंद की टीका, नरसीजी का मायरा, राग सोरठा, राग गोविंद, मलार राग, सत्यभामा नु रुसणं, मीरां की गरबी, रुक्मणी मंगल आदि हैं।8. बिहारी की काव्य भाषा थी:(a) अवधी(b) ब्रजभाषा(c) खड़ी बोली(d) भोजपुरीCorrect Answer: (b) ब्रजभाषाSolution:बिहारी की काव्य भाषा 'ब्रजभाषा' थी। इनकी एकमात्र रचना 'बिहारी सहसई दोहा छंद में रचित है। इसकी भाषा परिनिष्ठित साहित्यिक ब्रजभाषा है। बिहारीलाल के समस्त दोहों की संख्या 719 है किन्तु जगन्नाथ दास 'रत्नाकर'ने इनके दोहों की संख्या 713 माना है।9. निम्नलिखित में से ______ मैथिलीशरण गुप्त का काव्य नहीं है?(a) भारत भारती(b) साकेत(c) कुरुक्षेत्र(d) यशोधराCorrect Answer: (c) कुरुक्षेत्रSolution:'कुरुक्षेत्र' मैथिलीशरण गुप्त का काव्य नहीं है, अपितु यह रामधारी सिंह 'दिनकर' का काव्य है। भारत-भारती, साकेत, यशोधरा, द्वापर, पंचवटी, विष्णु प्रिया, जय भारत, सिद्धराज आदि मैथिलीशरण गुप्त की काव्य कृतियाँहैं।10. 'कामायनी' मे कितने सर्ग हैं।(a) 10(b) 15(c) 20(d) 25Correct Answer: (b) 15Solution:जयशंकर प्रसाद कृत 'कामायनी' महाकाव्य में 15 सर्ग हैं। जो निम्न हैं-चिन्ता, आशा, श्रद्धा, काम, वासना, लज्जा, कर्म, ईर्ष्या, इड़ा, स्वप्न, संघर्ष, निर्वेद, दर्शन, रहस्य, आनन्द। आचार्य शांतिप्रिय द्विवेदी ने 'कामायनी' को छायावाद का उपनिषद कहा है।जयशंकर प्रसाद की महत्वपूर्ण काव्य कृतियाँ उर्वशी, शोकोच्छवास, वभ्रुवाहन, काननकुसुम, प्रेम पथिक, महाराजा का महत्व, झरना,आँसू, लहर आदि हैं।Submit Quiz12345Next »