TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXII)Total Questions: 5031. निम्नलिखित में से अनेकार्थी शब्द है:(d) अंक(a) स्वागत(b) आदेश(c) पुस्तकCorrect Answer: (d) अंकSolution:'अंक' अनेकार्थी शब्द है, जिसका अर्थ है- गिनती के अंक, नाटक के अंक, अध्याय, चिह्न, संख्या, भाग्य जबकि स्वागत, आदेश, पुस्तक एकार्थी शब्द हैं।32. 'कुल-कूल' शब्द युग्म का सही अर्थ है:(a) शान्त-योग(b) योग-शान्त(c) वंश किनारा(d) किनारा-वंशCorrect Answer: (c) वंश किनाराSolution:'कुल-कूल' शब्द-युग्म का सही अर्थ है 'वंश किनारा'। अन्य विकल्प तर्क संगत नहीं हैं।33. प्रत्यय वह शब्दांश है, जोः(a) किसी शब्द के पहले जुड़ता है।(b) किसी शब्द के बाद में जुड़ता है।(c) किसी शब्द के मध्य में जुड़ता है।(d) कहीं भी जुड़ सकता है।Correct Answer: (b) किसी शब्द के बाद में जुड़ता है।Solution:प्रत्यय वह शब्दांश है,जो किसी शब्द के बाद में जुड़ता है। जैसे होनहार, कारक, नयन, शक्ति आदि। मूलतः प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं-कृत् और तद्धित।34. 'उपसर्ग' के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?(a) इससे शब्द के अर्थ में बदलाव आता है।(b) कभी-कभी शब्द के अर्थ में प्रतिकूलता उत्पन्न होती है।(c) कभी-कभी शब्द के अर्थ मे विशेष अंतर नहीं आता।(d) उपसर्ग का स्वतंत्र रूप से उपयोग होता है।Correct Answer: (d) उपसर्ग का स्वतंत्र रूप से उपयोग होता है।Solution:'उपसर्ग का स्वतंत्र रूप से उपयोग होता है। उपसर्ग के सन्दर्भ में यह गलत कथन है जबकि अन्य सभी कथन उपसर्ग के संदर्भ में सही हैं।35. जिस समास में सभी पद प्रधान होते हैं, वह क्या कहलाता है?(a) तत्पुरुष समास(b) द्वन्द्व समास(c) द्विगु समास(d) बहुब्रीहि समासCorrect Answer: (b) द्वन्द्व समासSolution:जिस समास में सभी पद प्रधान होते हैं, वह द्वंद्व समास कहलाता है। जैसे-माँ-बाप, पाप-पुण्य आदि। बहुव्रीहि- समास में आये पदों को छोड़कर जब किसी अन्य पदार्थ की प्रधानता हो, तब उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं। जैसे-जितेन्द्रिय, शूलपाणि आदि।36. समास के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?(a) तत्पुरुष समास में प्रथम पद प्रधान होता है।(b) तत्पुरुष समास में अंतिम पद प्रधान होता है।(c) अव्ययीभाव समास में पूर्व पद की प्रधानता होती है।(d) अव्ययीभाव समास में पूर्व पद अव्यय होता है।Correct Answer: (a) तत्पुरुष समास में प्रथम पद प्रधान होता है।Solution:तत्पुरुष समास में प्रथम पद प्रधान होता है। समास के सन्दर्भ में यह कथन गलत है। जबकि अन्य सभी कथन समासके सन्दर्भ में सही हैं। तत्पुरुष समास में अंतिम पद प्रधान होता है। इस समास में साधारणतः प्रथम पद विशेषण और द्वितीय पद विशेष्य होता है। बाद वाले पद के विशेष्य होने के कारण इस समास में उसकी प्रधानता रहती है।37. शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त हो जाते हैं, तब कहलाते हैं(a) शब्द(b) पद(c) पदबन्ध(d) समासCorrect Answer: (b) पदSolution:शब्द जब वाक्य में में प्रयुक्त हो जाते हैं, तब वे पद कहलाते हैं।38. जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो, उसे क्या कहते हैं?(a) व्यक्तिवाचक संज्ञा(b) जातिवाचक संज्ञ(c) भाववाचक संज्ञा(d) समूहवाचक संज्ञाCorrect Answer: (a) व्यक्तिवाचक संज्ञाSolution:जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति या स्थान का बोध हो, उसे 'व्यक्तिवाचक' संज्ञा कहते हैं। जैसे- राम, गंगा, गाँधी, वाराणसी आदि।39. हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम हैं?(a) 7(b) 9(c) 11(d) 13Correct Answer: (c) 11Solution:हिन्दी में कुल 11 (ग्यारह) सर्वनाम हैं। जो निम्नलिखित हैं-मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।40. जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे क्या कहते हैं?(a) संज्ञा(b) सर्वनाम(c) क्रिया(d) विशेषणCorrect Answer: (d) विशेषणSolution:जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे 'विशेषण' कहते हैं। जिसकी विशेषता बताई जाए, वह विशेष्य कहलाता है।Submit Quiz« Previous12345Next »