TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXIII)

Total Questions: 50

1. 'नीरोग' का संधि विच्छेद होगा:

Correct Answer: (c) निः + रोग
Solution:'नीरोग' का संधि विच्छेद 'निः + रोग' होगा। विसर्ग संधि- विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से जो विकार होता है, उसे 'विसर्ग संधि' कहते हैं।

2. 'तददोषी शब्दार्थो सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि काव्य परिभाषा किसकी है?

Correct Answer: (c) मम्मट
Solution::काव्य लक्षण आचार्य तद्दोषौ शब्दार्थों सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि मम्मट शब्दार्थों सहितौ काव्यम्। भामह मृदुललित पढाढ्य गूढ़ शब्दार्थहीनं, जन पद सुखबोध्यं युक्तिन्नृत्य योज्जम्। बहुकृत रसमार्ग संधि संधान युक्तम्, स भवति शुभकाव्यम् नाटक प्रेक्षकाणाम् ।। भरतमुनि

3. 'रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्द काव्यम्' यह मत किसका है?

Correct Answer: (b) जगन्नाथ
Solution:काव्य लक्षण आचार्य रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्द काव्यम्ज गन्नाथ
वाक्यं रसात्मकं काव्यम्विश्वनाथ
शब्दार्थौ सहितौ काव्यम्आनन्दवर्धन

4. 'कविता अपने मूल रूप में जीवन की आलोचना है' यह विचार किसका है?

Correct Answer: (d) मैथ्यू अर्नाल्ड
Solution:'कविता अपने मूल रूप में जीवन की आलोचना है, यह विचार 'मैथ्यू अर्नाल्ड' का है। "कविता प्रबल भावों का सहज उच्छलन है।" यह विचार वसवर्थ का है।

5. 'कविता हमारे परिपूर्ण क्षणों की वाणी है' यह कथन किसका है?

Correct Answer: (a) सुमित्रा नन्दन पंत
Solution:कविता हमारे परिपूर्ण क्षणों की वाणीहै।" यह कथन सुमित्रानंदन पंत का है।

6. निम्नलिखित में से कौन सा काव्य का अनिवार्य तत्व नहीं है?

Correct Answer: (b) छन्द तत्व
Solution:'छन्द' काव्य का अनिवार्य तत्त्व नहीं है, जबकि शब्द तत्त्व, अर्थ तत्त्व, भाव तत्त्व,कल्पना तत्त्व और बुद्धि या विचार तत्त्व 'काव्य' के अनिवार्य तत्त्व हैं।

7. मम्मट के काव्य प्रयोजन में कौन-सा शामिल नहीं है?

Correct Answer: (c) शास्त्र का ज्ञान
Solution:मम्मट के काव्य प्रयोजन में 'शास्त्र का ज्ञान' शामिल नहीं है जबकि यश की प्राप्ति, अर्थ की प्राप्ति तथा व्यवहार का ज्ञान मम्मट के काव्य प्रयोजन में शामिल है।

8. वह पद्य रचना 'जिसके छन्द स्वतः पूर्ण और स्वतंत्र होते हैं', क्या कहलाती है?

Correct Answer: (d) मुक्तक
Solution:वह पद्य रचना जिसके छंद स्वतः पूर्ण और स्वतंत्र होते हैं, वे मुक्तक काव्य कहलाते है। प्रबंध काव्य- इसमें प्रमुख कथा काव्य के आदि से अंत तक क्रमबद्ध रूप में चलती है। खण्डकाव्य- यह प्रबंध काव्य का एक रूप है। जीवन की किसी घटना विशेष को लेकर लिखा गया काव्य खण्डकाव्य है।

9. महाकाव्य के संदर्भ में कौन-सा गलत है?

Correct Answer: (a) इसमें कोई भी रस प्रधान रस हो सकता है।
Solution:'इसमें कोई भी रस प्रधान रस हो सकता है।'यह कथन महाकाव्य के संदर्भ में गलत है। जबकि अन्य सभी कथन महाकाव्य के संदर्भ में सही हैं।

10. कहानी का तत्व नहीं है:

Correct Answer: (d) अभिनय
Solution:'अभिनय' कहानी का तत्त्व नहीं है, बल्कि यह नाटक का तत्त्व है जबकि कथावस्तु, चरित्र चित्रण तथा देशकाल, वातावरण कहानी के तत्त्व हैं।