TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXIX)

Total Questions: 50

11. निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए।

Correct Answer: (a) हमने पानी बरसता हुआ देखा और घर में शरण ली।
Solution:'हमने पानी बरसता हुआ देखा और घर में शरण ली' संयुक्त वाक्यहै। 'संयुक्त वाक्य' उस वाक्य समूह को कहते हैं,जिसमें दो या दो से अधिक सरल वाक्य अथवा मिश्रित वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त हो।

इस प्रकार के वाक्य लम्बे और आपस में उलझे होते है। जैसे- 'मैं रोटी खाकर लेटा कि पेट में दर्द होने लगा, और दर्द इतना बढ़ा कि तुरन्त डॉक्टर को बुलाना पड़ा। इस लम्बे वाक्य में संयोजक 'और' है जिसके द्वारा दो मिश्र वाक्यों को मिलाकर संयुक्त वाक्य बनाया गया है।

12. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है।

सोना

Correct Answer: (b) कुंदन
Solution:'मय' सोना शब्द का पर्यायवाची नहीं है।
शब्दपर्यायवाची शब्द
सोनासुवर्ण, रजत, कंचन, हाटक, कनक, हिरण्य, हेम, जातरूप, कंचन
मछलीमत्स्य, झष, मीन, जलजीवन, शफरी
स्त्रीनारी, वनिता, महिला, काम्या, रमणी
चोरतस्कर, दस्यु, जलजीव, भौक, कुभीलक, चषक, साहसिक
कुबेरकिन्नेश, यक्षराज, धनद, धनाध्यक्ष, राजराज

13. नीचे दिए गए शब्द का सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प पहचानिए ?

स्वर्गारोहण

Correct Answer: (d) स्वर्ग + आरोहण
Solution:'स्वर्गारोहण' शब्द में सन्धि-विच्छेद वाला विकल्प स्वर्ग आरोहण है। स्वर्गारोहण में दीर्घ सन्धि है। दीर्घ सन्धि (अकः सवर्णेदीर्घः) - यदि प्रथम शब्द के अन्त में हस्व अथवा दीर्घ अ, इ, उ, ऋ में से कोई एक वर्ण हो और द्वितीय शब्द के आदि में उसी का समान वर्ण हो तो दोनों के स्थान पर एक दीर्घ हो जाता है। गिरि + इन्द्र = गिरीन्द्र (इ इ = ई) राम + आधार रामाधार (अ + आ = आ)

14. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का विलोम शब्द है।

अपकीर्ति

Correct Answer: (c) सुकीर्ति
Solution:अपकीर्ति का विलोम शब्द 'सुकीर्ति'है।
शब्दविपरीतार्थक शब्द
यशअपयश
अपव्ययउपचय

15. या अनुरागी चित्त की, गति समुझे नहिं कोय ।

ज्यों ज्यों बूडै स्याम रंग,त्यों त्यों उज्ज्वल होय ॥
इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

Correct Answer: (b) विरोधाभास
Solution:'या अनुरागी चित्त की, गति समुझे नहिं कोया ज्यों-ज्यों बर्डस्याम रंग, त्यों-त्यों उज्ज्वल होय।' पंक्ति में विरोधाभास अलंकार है। जहाँ विरोध न होते हुए भी विरोध का आभास किया जाए, वहाँ विरोधाभास अलंकार होता है।

16. 'नेपाली' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

Correct Answer: (c) ई
Solution:'नेपाली' शब्द में 'ई' प्रत्यय है। शब्दों के बादजो अक्षर या अक्षर समूह लगाया जाता है उसे 'प्रत्यय' कहते हैं। 'प्रत्यय' दो शब्दों से बना है 'प्रति अय'। 'प्रति' का अर्थ- साथ में', 'पर बाद में' और 'अय' का अर्थ 'चलनेवाला'है।

17. नीचे दिएगए वाक्य के सही वाक्य भेद को पहचानिए। राम पढ़ रहा था परन्तु रमेश सो रहा था।

Correct Answer: (c) संयुक्त वाक्य
Solution:'राम पढ़ रहा था परन्तु रमेश सो रहा था' वाक्य, संयुक्त वाक्य है। जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्यवों द्वारा होता है, उसे 'संयुक्त वाक्य'कहते हैं।

18. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द का एकार्थी शब्द है। जिसकी आशा न की गई हो

Correct Answer: (d) अप्रत्याशित
Solution:'जिसकी आशा न की गई हो' शब्द का एकार्थी शब्द - अप्रत्याशित होगा।

वाक्य खण्ड एकशब्द

वह जो देखा न जा सके - अगोचर
जिसका अनुभव इन्द्रियों द्वारा न हो सके - अतीन्द्रिय
रुठे हुए को मनाना -अनुनय

19. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।

Correct Answer: (b) भ्राता
Solution:'भ्राता' भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है। 'जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।'

जैसे-लम्बाई, बुढ़ापा, नम्रता, मिठास, समझ, चाल आदि।

20. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।

Correct Answer: (d) छोटा
Solution:'छोटा' भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है, बल्कि 'छोटा' शब्द का भाववाचक संज्ञा रूप 'छुटपन' है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे 'भाववाचक संज्ञा कहते हैं।