TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXIX)Total Questions: 5021. निम्न विकल्पों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए।(a) बच्चे पार्क में खेल रहे हैं।(b) तुम कौन-सी कक्षा में पढ़ते हो?(c) उसने जो परीक्षा दी,वह दसवीं की थी।(d) सूर्योदय हुआ और अँधेरा चला गया।Correct Answer: (c) उसने जो परीक्षा दी,वह दसवीं की थी।Solution:'उसने जो परीक्षा दी, वह दसवीं की थी।' मिश्र वाक्य का सही विकल्प है। 'जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो,उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।22. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो। बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद-(a) छिपे ढंग से चाल चलना(b) बुद्धिभ्रष्ट होना(c) चालाकी से काम करना(d) मूर्ख को गुण की परख न होना।Correct Answer: (d) मूर्ख को गुण की परख न होना।Solution:'बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद' लोकोक्ति का सही अर्थ- मूर्ख को गुण की परख न होना। ऐसे वाक्यांश,जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराये, 'मुहावरा' कहलाता है। मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है।23. 'चिर जीवो जोरी जुरै,क्यों न सनेह गंभीर । को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के बीर।।' निम्न पंक्ति में कौन-सी शब्द शक्ति है?(a) रूढ़ि लक्षणा(b) अभिधा शब्दशक्ति(c) व्यंजना शब्दशक्तिCorrect Answer: (c) व्यंजना शब्दशक्तिSolution:'चिर जीवो जोरी जुरे, क्यों न सनेह गंभीर को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के बीर।।' इस पंक्ति में व्यंजना शब्द शक्तिहै। शब्द या शब्द समूह में जो अर्थ छिपा होता है, उसे प्रकाशित करने वाली शक्ति का नाम 'शब्द शक्ति' है।24. निम्नलिखित प्रश्न में, चारविकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिएगए मुहावरे का सही अर्थहो। अपनी डफली आप बजाना-(a) अपने मन की करना(b) बुरी तरह पछताना(c) हृदय में समाना(d) अपना हाल बतानाCorrect Answer: (a) अपने मन की करनाSolution:'अपनी डफली आप बजाना' मुहावरे का सही अर्थ 'अपने मन की करना। मुहावरा शब्द मूलतः अरबी भाषा का शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है अभ्यास करना। मुहावरा शब्द ऊर्दू में 'मुहाविरा' और हिन्दी में 'मुहावरा' बनकर प्रयुक्त होताहै।25. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ हो। आग पर लोटना-(a) दूसरों में झगड़ा कराके अलग हो जाना(b) ईर्ष्या से जलना(c) क्रोध को और भड़काना(d) खतरा मोल न लेनाCorrect Answer: (b) ईर्ष्या से जलनाSolution:'आग पर लोटना' मुहावरे का सही अर्थ ईर्ष्या से जलना है।26. निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए जिसमें उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग हुआ है?(a) ध्वनिया(b) सन्शोधन(c) संयुक्त(d) गणतन्त्रCorrect Answer: (c) संयुक्तSolution:'संयुक्त' शब्द में उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग हुआ है। अनुस्वार (०)- यह स्वर के बाद आने वाला व्यंजन है,जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है, जैसे- अंगूर, अंगद, कंकणा27. 'इस करुणा कलित हृदय में, अब विकल रागिनी बजती। इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?(a) श्लेष अलंकार(b) यमक अलंकार(c) वक्रोक्ति अलंकार(d) अनुप्रास अलंकारCorrect Answer: (d) अनुप्रास अलंकारSolution:'इस करुणा कलित हृदय में, अब विकल रागिनी बजती । पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है।28. निम्नलिखित प्रश्न में,चार विकल्पों में सेउस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो। अब की अब, जब की जब के साथ-(a) जीवन में विपत्ति सब पर आती है।(b) किसी तरह की जिम्मेवारी कान होना(c) थोड़े दिन की शान-शौकत(d) सदा वर्तमान की ही चिंता करनी चाहिएCorrect Answer: (d) सदा वर्तमान की ही चिंता करनी चाहिएSolution:'अब की अब, जब की जब के साथ' लोकोक्ति का सही अर्थ है- सदा वर्तमान की ही चिन्ता करनी चाहिए। लोकोक्ति के पीछे कोई कहानी या घटना होती है। उससे निकली बात बाद में लोगों की जुबान पर जब चल निकलती है. तब 'लोकोक्ति' हो जाती है।29. निम्नलिखित प्रश्न में,चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो। अंधों के आगे रोना, अपना दीदा खोना(a) अपने घर या गली-मोहल्ले में बहादुरी दिखाना(b) आमदनी से अधिक खर्च(c) अपनी इज्जत अपने हाथ होती है(d) मूर्खी को सदुपदेश देना या अच्छी बात बताना व्यर्थ है।Correct Answer: (d) मूर्खी को सदुपदेश देना या अच्छी बात बताना व्यर्थ है।Solution:'अन्धों के आगे रोना, अपना दीदा खोना लोकोक्ति का सही अर्थ 'मूखों को सदुपदेश देना या अच्छी बात बताना व्यर्थ है।'30. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ हो।उड़ती चिड़िया को पहचानना (a) मन की या रहस्य की बात तुरंत जानना(b) अनहोनी या लीक से हटकर बात करना(c) फिक्र या चिन्ता करना(d) दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास मेंस्वयं नीचा देखनाCorrect Answer: (a) मन की या रहस्य की बात तुरंत जाननाSolution:'उड़ती चिड़िया को पहचानना' मुहावरे का सही अर्थ - मन की या रहस्य की बात तुरंत जानना।Submit Quiz« Previous12345Next »