TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXIX)Total Questions: 5031. निम्नलिखित प्रश्न में, चारविकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए लोकोक्ति का सही अर्थ हो । ओस चाटे प्यास नहीं बुझती-(a) बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता होती है।(b) एक कष्ट पर दूसरा कष्ट(c) दोनों ओर मुसीबत(d) मूर्ख किन्तु धनवानCorrect Answer: (a) बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता होती है।Solution:'ओस चाटे प्यास नहीं बुझती'लोकोक्ति का सही अर्थ 'बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता होती है।'32. 'उधर गरजती सिंधु लहरियां, कुटिल काल के जालो सी।चली आ रही फेन उगलती, फन फैलाए व्यालों सी ॥ पंक्ति में कौन-सा रस है?(a) अद्भुत रस(b) भयानक रस(c) करुण रस(d) वीभत्स रसCorrect Answer: (b) भयानक रसSolution:'उधर गरजती सिन्धु लहरियाँ, कुटिल काल के जालों सी। चली आ रही फेन उगलती, फन फैलाए व्यालों सी।।' उपर्युक्त पंक्ति में भयानक रस है। किसी भयानक दृश्य को देखने से उत्पन्न भय की परिपक्वावस्था को 'भयानक रस' कहते हैं।33. 'मैं सुकमारि, नाथ वन जोग। तुमहि उचित तप, मो कहँ भोग ।' में कौन सी शब्द शक्ति है?(a) अभिधा(b) आर्थी व्यंजना(c) शाब्दी व्यंजना(d) प्रयोजनवती लक्षणाCorrect Answer: (b) आर्थी व्यंजनाSolution:'मैं सुकुमार, नाथ वन जोगू। तुमहिं उचित तप, मो कहें भोगू ।।' पंक्ति में 'आर्थी व्यंजना' शब्द-शक्ति है।34. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ हो। अंजर-पंजर ढीला होना-(a) तर्क करना या टालमटोल करना(b) अनाड़ी आदमी को सफलता प्राप्त होना(c) मौत निकट आना(d) शरीर शिथिल होना या बहुत थक जानाCorrect Answer: (d) शरीर शिथिल होना या बहुत थक जानाSolution:'अंजर-पंजर ढीला होना' मुहावरे का सही अर्थ - शरीर शिथिल होना या बहुत थक जाना।35. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत हिंदी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया?(a) अनुछेद 343(b) अनुछेद 340(c) अनुछेद 342(d) अनुछेद 341Correct Answer: (a) अनुछेद 343Solution:अनुच्छेद 343 के तहत हिन्दी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया। संविधान सभा ने लम्बी चर्चा के बाद 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया। संविधान में अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा के सम्बन्ध में व्यवस्था की गयी। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिए 14 सितम्बर का दिन प्रतिवर्ष 'हिन्दी दिवस' के रुप में मनाया जाता है।36. 'हिन्दी इसी मिट्टी की बोली है और अरबी या फ़ारसी से अधिक जनमानसके निकट है।किस भाषाविद का मत है। (a) ग्रियर्सन(b) 1901 की जनगणना की रिपोर्ट(c) फैलन(d) रिचर्ड्सCorrect Answer: (c) फैलनSolution:'हिन्दी इसी मिट्टी की बोली है और अरबी या फारसी से अधिक जनमानस के निकट है।' यह मत भाषाविद् फैलन का है।37. मुख्य अर्थ में भिन्न होते हुए भी उससे कुछ सम्बद्ध अर्थ प्रकट करने वाली शब्द शक्ति को क्या कहते हैं?(a) लक्षणा(b) शाब्दी व्यंजना(c) अभिधा(d) आर्थी व्यंजनाCorrect Answer: (a) लक्षणाSolution:मुख्य अर्थ से भिन्न होते हुए भी उससे सम्बद्ध अर्थ प्रकट करने वाली शब्द शक्ति को 'लक्षणा शब्दशक्ति' कहते हैं। शब्द या शब्द समूह में जो अर्थ छिपा होता है, उसे प्रकाशित करने वाली शक्ति का नाम शब्द-शक्ति है।38. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए अंग्रेज़ी शब्द का हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखिए।Memorandum(a) प्रशासन(b) ज्ञापन(c) प्रबंधक(d) आयोगCorrect Answer: (b) ज्ञापनSolution:'Memorandum' शब्द का हिन्दी पारिभाषिक शब्द 'ज्ञापन' होता है। अन्य विकल्प शब्दों के लिए अंग्रेजी शब्द निम्नलिखित हैंहिन्दी शब्दEnglishप्रशासनAdministrationप्रबन्धकManagerआयोगCommission39. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो। आग लगन्ते झोपड़ा, जो निकले सो लाभ =(a) नुकसान होते-होते जो कुछ बच जाय,वही बहुत है।(b) बहुत बढ़-बढ़ कर बातें करना(c) उद्योगी को ही धन मिलता है।(d) लेने का देनाCorrect Answer: (a) नुकसान होते-होते जो कुछ बच जाय,वही बहुत है।Solution:'आग लगन्ते झोपड़ा, जो निकले सो लाभ' लोकोक्ति का सही अर्थ 'नुकसान होते-होते जो कुछ बच जाए वही बहुत है।' जबकि बहुत बढ़-बढ़ कर बातें करना - (इतनी सी जान, गज भर की जुबान) उद्योगी को ही धन मिलता है- (उद्योगिन्न पुरुषसिंहनुपैति लक्ष्मी) लेने केदेने - (लाभ के बदले हानि होना)40. 'पड़ी थी बिजली-सी विकराल । लपेटे थे घन जैसे बाल'। इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?(a) उपमा अलंकार(b) रूपक अलंकार(c) वीप्सा अलंकार(d) संदेह अलंकारCorrect Answer: (a) उपमा अलंकारSolution:'पड़ी थी बिजली-सी विकराल, लपेटे थे घन जैसे बाल।' पंक्ति में 'उपमा अलंकार'है। समान धर्म, स्वभाव, शोभा, गुण आदि के आधार पर जहाँ एक वस्तु की तुलना दूसरी वस्तु से की जाती है, वहाँ 'उपमा अलंकार' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »