TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXV)Total Questions: 5011. किस सम्प्रदाय में श्रीकृष्ण को प्रमुख स्थान प्राप्तनहीं है?(a) वल्लभ सम्प्रदाय(b) राधावल्लभ सम्प्रदाय(c) गौडीय सम्प्रदाय(d) निम्बार्क सम्प्रदायCorrect Answer: (b) राधावल्लभ सम्प्रदायSolution:'राधावल्लभ सम्प्रदाय' में श्रीकृष्ण को प्रमुख स्थान प्राप्त नहीं है। राधावल्लभ सम्प्रदाय का प्रवर्तन सन् 1534 ई.में आचार्य हितहरिवंश ने वृन्दावन में किया।इस सम्प्रदाय में 'राधा' का स्थान सर्वोपरि है न कि श्रीकृष्ण का। इसमें 'तत्सुखी भाव' को महत्त्व प्रदान किया गया है। हित चौरासी,राधासुधा निधि,यमुनष्टाक आदि हितहरिवंश के प्रमुख ग्रंथ हैं।12. 'हे पुरुष सिंह तुम भी यह शक्ति करो धारण' में कौन सा अलंकार है?(a) यमक(b) रूपक(c) अनुप्रास(d) विभावनाCorrect Answer: (b) रूपकSolution:"हे पुरुष सिंह तुम भी यह शक्ति करो धारणा" इस पंक्ति में रूपक अलंकार प्रयुक्त है। जब उपमेय उपमान का अभेद आरोप किया जाये तो रूपक अलंकार होता है। यहाँ पुरुष (उपमेय) पर सिंह (उपमान) का भेद रहित आरोप होने के कारण रूपक अलंकार है।13. "श्रीरामचरितमानस" को तुलसीदास ने कितने समय में पूर्ण किया?(a) 2 वर्ष 11 माह(b) 2 वर्ष 9 माह 3 दिन(c) 2 वर्ष 7 माह 26दिन(d) 2 वर्ष 9 माह 27 दिनCorrect Answer: (c) 2 वर्ष 7 माह 26दिनSolution:'श्रीरामचरितमानस' को तुलसीदास ने 2 वर्ष 7 माह और 26 दिन में पूर्ण किया। 'रामचरितमानस' की रचना संवत 1631में चैत्र शुक्ल रामनवमी (मंगलवार) को हुई। इस सम्बन्ध में तुलसीदास का कथन है- "संवत सोलह सौ इकतीसा। करउँ कथा हरिपद धरि सीसा ।।"14. “राम की शक्ति पूजा में किन दो कविताओं का सार तत्त्व है?(a) वनबेला और वह तोडती पत्थर(b) तुलसीदास और सरोज स्मृति(c) सरोज स्मृति और वनबेला(d) तुलसीदास और कुकुरमुत्ताCorrect Answer: (b) तुलसीदास और सरोज स्मृतिSolution:'राम की शक्ति पूजा' लम्बी कविता श्रेणी की सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' की रचना है। इस पर बांग्ला के कृत्तिवास रामायण का प्रभाव है। यह कविता निराला की ही जिन दो कविताओं का सार तत्त्व है, वे दो कविताएँ हैं- तुलसीदास एवं सरोज स्मृति ।15. "नयनों का नयनों से गोपन प्रिय सम्भाषण” में कौन सा रस है?(a) श्रृंगार(b) करुण(c) वीर(d) शान्तCorrect Answer: (a) श्रृंगारSolution:'नयनों का नयनों से गोपन प्रिय सम्भाषण' उक्त पंक्ति में श्रृंगार (संयोग) रस की निष्पति है। दाम्पत्य प्रधान प्रेम भाव की जागृति श्रृंगार रस है। इसका स्थायी भाव रति है। शृंगार रस के दो भेद होते हैं- 1. संयोग श्रृंगार 2. वियोग या विप्रलम्भ श्रृंगार। शृंगार रस को रसराज की संज्ञा दी गई है।16. "श्रीरामचरितमानस” में वक्ता श्रोता के कितने युग्म है?(a) तीन(b) दो(c) पाँच(d) चारCorrect Answer: (d) चारSolution:'श्री रामचरितमानस' में वक्ता श्रोता के चार युग्म हैं। जो निम्न हैं-वक्ताश्रोताशिवपार्वतीकाकभुशुण्डिगरुड़याज्ञवल्क्यभारद्वाजतुलसीदाससंत समाज17. "राग गोविन्द" के रचयिता का नाम बताइए।(a) सूरदास(b) नन्ददास(c) रैदास(d) मीराबाईCorrect Answer: (d) मीराबाईSolution:'राग गोविन्द' की रचयिता कृष्ण काव्य धारा की प्रमुख कवयित्री 'मीराबाई' हैं। इनकी अन्य प्रसिद्ध रचनाएँ हैं- नरसीजी का मायरा, राग-सोरठा, गीत गोविन्द की टीका, मलार राग,सत्यभामा नु रुसणं, मीरां की गरबी, रुक्मणी मंगल ।18. किस कवि की गणना अष्टछाप के कवियों में नहीं की जाती है?(a) कुंभनदास(b) नरोन्तम दास(c) परमानन्द दास(d) कृष्णदासCorrect Answer: (b) नरोन्तम दासSolution:नरोत्तमदास की गणना अष्टछाप के कवियों में नहीं होती है। अष्टछाप आठ कृष्णभक्त कवियों का समूह है। ये आठ कवि इस प्रकार हैं- 1.कुंभनदास 2. सूरदास 3. परमानन्ददास, 4. कृष्णदास 5. गोविन्दस्वामी 6. छीत स्वामी 7. चतुर्भुज दास 8.नन्ददास ।19. भ्रमरगीत में भ्रमर का प्रतीक कौन है(a) अक्रूर(b) श्रीदामा(c) उद्धव(d) बलरामCorrect Answer: (c) उद्धवSolution:भ्रमरगीत में 'उद्धव' भ्रमर के प्रतीक हैं। हिन्दी साहित्य में 'भ्रमरगीत' काव्य परम्परा का प्रवर्तन सूरदास ने किया है। 'भ्रमरगीत' को 'उपालम्भ काव्य' कहते हैं। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इसे 'ध्वनिकाव्य'कहा है।20. अष्टछाप के कवियों में पिता- पुत्र कौनहै?(a) छीतस्वामी - गोविन्द स्वामी(b) कुंभनदास चतुर्भुजदास(c) सूरदास- नन्ददास(d) परमानन्द दास- कृष्णदासCorrect Answer: (b) कुंभनदास चतुर्भुजदासSolution:अष्टछाप के कवियों में 'कुंभनदास चतुर्भुजदास' क्रमशः पिता पुत्र है। अष्टछाप आठ कृष्ण भक्त कवियों का समूह है।सन् 1565 ई. में आचार्य वल्लभाचार्य के पुत्र विठ्ठलनाथ ने चार वल्लभाचार्य के एवं चार अपने शिष्यों को मिलाकर अष्टछाप की स्थापना की।Submit Quiz« Previous12345Next »