TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXVI)

Total Questions: 50

11. "आत्मकथा में लेखक अपने जीवन की प्रायः आद्योपान्त कहानी लिखता है। आत्म संस्मरण में जीवन के एक सीमित खण्ड के संस्करण लिखता है।" यह कथन किसका है?

Correct Answer: (a) डॉ.दशरथ ओझा
Solution:"आत्मकथा में लेखक अपने जीवन की प्रायः आद्योपान्त कहानी लिखता है। आत्म संस्मरण में जीवन के एक सीमित खण्ड के संस्करण लिखता है।" यह कथन डॉ.दशरथ ओझा का है।

12. "यात्रा के लिए निकलती रही है बुद्धि पर हृदय को साथ लेकर" यह कथन किस निबंधकार का है?

Correct Answer: (d) पं. रामचन्द्र शुक्ल
Solution:"यात्रा के लिएनिकलती रही है वृद्धि पर हृदय को साथ लेकर" यह कथन प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक तथा समीक्षक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का है।

13. 'देश विदेश' यात्रा वर्णन का लेखक कौन है?

Correct Answer: (a) रामधारी सिंह 'दिनकर'
Solution:रामधारी सिंह 'दिनकर' ने दो यात्रा वृत्तान्त लिखे- 1. देश विदेश (1957) 2. मेरी यात्राएँ (1970) 1 रामवृक्ष बेनीपुरी - 1. पैरों में पंख बाँधकर (1952),2. उड़ते चलो उड़ते चलो (1954) भगवतशरण उपाध्याय - 1.वह दुनिया में (1952), 2. कलकत्ता से पेकिंग (1955)

14. गोदान के किस पात्र ने ऐसा कहा है "विवाह को मैं सामाजिक समझौता समझता हूँऔर उसे तोड़नेका अधिकार न पुरुष को है न स्त्री को। समझौता करने से पहले आप स्वाधीन हैं समझौता हो जाने के बाद आपके हाथ कट जाते हैं।"

Correct Answer: (a) प्रोफेसर मेहता
Solution:मुंशी प्रेमचन्द द्वारा लिखित उपन्यास गोदान जो कि कृषक जीवन का महाकाव्यात्मक उपन्यास माना जाता है। प्रोफेसर मेहता इसके एक प्रमुख पात्र हैं, जो कि एक प्रसंग में कहते हैं-

"विवाह को मैं सामाजिक समझौता समझता हूँ और उसे तोड़ने का अधिकार न पुरुष को है न स्त्री को। समझौता करने से पहले आप स्वाधीनहैं समझौता हो जाने के बाद आपके हाथ कट जाते हैं।"

15. "विचित्र जीवन था इनका। घर में दो चार बर्तनों के सिवाय कोई सम्पत्ति नहीं। फटे चीथड़ों से अपनी नग्नता को ढके जाते थे। संसार की चिंताओं से मुक्ता कर्ज से लदे ।” यह कथन किस कहानी से उद्धत है?

Correct Answer: (d) कफ़न
Solution:"विचित्र जीवन था इनका । घर में दो-चार बर्तनोंके सिवाय कोई सम्पत्ति नहीं। फटे चीथड़ों से अपनी नग्नता को ढके जाते थे। संसार की चिन्ताओं से मुक्ता कर्ज से लो।" यह कथन मुशी प्रेमचन्द की 'कफन' कहानी का है।

घीसू और माधव इस कहानी के प्रमुख पात्र हैं। इस कहानी में मुंशी प्रेमचन्द का आदर्शवादसे मोहभंग हो गया है और वे यथार्थवाद को प्रकट करते है। मुंशी प्रेमचन्द की यह अन्तिम कहानी है।

16. जहाँ बिना कारण के कार्य होता है वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

Correct Answer: (b) विभावना
Solution:जहाँ बिना कारण के कार्य होता है वहाँ विभावना अलंकार होता है। एक उदाहरण देखें- बिनु पग चलै सुनै बिनु काना। कर बिनु कर्म करें विधि नाना।।

17. 'घुमक्कड़' शब्द में प्रत्यय है:

Correct Answer: (b) अक्कड़
Solution:'घुमक्कड़' शब्द में 'घूमना' मूलशब्द एवं 'अक्कड़'प्रत्यय प्रयुक्त है। 'अक्कड़ प्रत्यय के योग से बने अन्य शब्द है- पियक्कड़ भुलक्कड़।

18. 'ऋत'का विलोम शब्द है:

Correct Answer: (c) अनृत
Solution:'ऋत' (सत्य) का विलोम अनृत (अन्+ ऋत = असत्य) होता है। 'अवैध' का विलोम वैध होता है।

19. विधा की दृष्टि से माटी की मूरतें, किस विधा की रचना है?

Correct Answer: (b) रेखाचित्र
Solution:'माटी की मूरतें' रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित रेखाचित्र है। इसमें कुल बारह रेखाचित्र शामिल हैं, जो निम्नवत हैं- 1.रजिया, 2. बलदेव सिंह, 3. सरजू भैया, 4. मंगर, 5. रूपा की आजी, 6. देव, 7. बालगोबिन भगत, 8. भौजी, 9. परमेसर, 10. बैजू मामा, 11. सुभान खाँ, 12. बुधिया।

20. 'हरिगीतिका'छन्द में कुल कितनी मात्राएं होती है?

Correct Answer: (b) रेखाचित्र
Solution:"हिन्दी साहित्य में शुक्ल जी (आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी)का वही महत्त्व है जो उपन्यासकार प्रेमचन्द या कवि निराला का।" यह कथन प्रमुख प्रगतिवादी आलोचक डॉ.राम विलास शर्मा का है।