TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXVII)

Total Questions: 50

21. छः ककार सिद्धांत (क्या, कहाँ, कब, कैसे, क्यों, किसने) का प्रतिपादन किसने किया?

Correct Answer: (a) एडविन एल. शूमैन
Solution:छः ककार सिद्धान्त (क्या, कहाँ, कब, कैसे, क्यों, किसने) का प्रतिपादन एडविन एल. शूमैन ने किया। इसे 5W एवं IH सिद्धान्त भी कहते हैं। समाचार लिखते समय मुख्य रूप से इन्हीं छः प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयत्न किया जाता है। प्रथम चार प्रश्नों का उत्तर इंट्रो (मुखड़ा) में तथा शेष दो प्रश्नों का उत्तर पूर्व बॉडी वाले भाग में दिया जाता है।

22. 'बहुजन अधिकार' पाक्षिक का सर्वप्रथम प्रकाशन कहाँ से हुआ था?

Correct Answer: (b) मेरठ
Solution:'बहुजन अधिकार' पाक्षिक समाचार पत्र का सर्वप्रथम प्रकाशन मेरठ उत्तर प्रदेश से 'मोहनदास नैमिशराय' ने अक्टूबर 1981 ई. में आरम्भ किया था।

23. 'प्रेस परिषद' 'जाँच प्रक्रिया विनियम' कब बनाया गया?

Correct Answer: (b) 1979 ई.
Solution:प्रेस परिषद जाँच प्रक्रिया विनियम सन् 1979 ई.में बनाया गया।

24. 'हिंदी क्षेत्र से निकलने वाले प्रथम समाचार पत्र 'बनारस अखबार' का संपादक कौन था?

Correct Answer: (a) गोविन्द थत्ते
Solution:हिन्दी क्षेत्र से निकलने वाले प्रथम समाचार पत्र 'बनारस अखबार' के सम्पादक 'गोविन्द थत्ते' थे। ध्यातव्य है कि इस साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन राजा शिवप्रसाद सिंह के सम्पादकत्व में सन् 1845 ई.में बनारस से प्रारम्भ हुआ।

25. 'अखबार उद्योग में संपादक नाम की संस्था गतिरोध पैदा कर रही है। इसलिए पूरे समाचार पत्र उद्योग में सामंजस्य लाने और उसे प्रतियोगिता में उतारने के लिए प्रबंधन और संपादन में एकीकरण लाना बहुत जरूरी है।" यह कथन किसका है?

Correct Answer: (b) समीर जैन
Solution:"अखबार उद्योग में संपादक नाम की संस्था गतिरोध पैदा कर रही हैं इसलिए पूरे समाचार पत्र उद्योग में सामंजस्य लाने और उसे प्रतियोगिता में उतारने के लिए प्रबंधन और संपादन में एकीकरण लाना बहुत जरूरी है।" यह कथन 'समीरजैन' का है।

26. 'प्रेस और पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम कब बनाया गया?

Correct Answer: (c) 1867 ई.
Solution:'प्रेस और पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम' सन् 1867 ई.में बनाया गया। इस अधिनियम के अनुसार प्रेस को नियंत्रित करने के नियम बनाए गए है। इसके द्वारा यह नियम बना दिया गया कि प्रत्येक पुस्तक, समाचार पत्र एवं पत्र-पत्रिका पर मुद्रक, प्रकाशक तथा मुद्रण के स्थान का नाम अनिवार्य रूप से अंकित हो तथा एक प्रति सरकार के कोश में जमा करना सुनिश्चित हो।

27. 2009 तथा 2014 के चुनाव में समाचार पत्र और न्यूज चैनलों ने उम्मीदवारों से धन लेकर खबरों को छापा । क्या यह

Correct Answer: (d) सत्य है।
Solution:2009 तथा 2014 के चुनाव में समाचार पत्र और न्यूज चैनलों ने उम्मीदवारों से धन लेकर खबरों को छापा। यह कथन सत्य है।

28. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के सही उत्तर दीजिये।

अजगरों से भरे जंगल, अगम, गति से परे जंगल, सात-सात पहाड़ वाले, बड़े-छोटे झाड़ वाले, शेर वाले, बाघ वाले, गरज और दहाड़ वाले, कम्प से कनकने जंगल, नींद में डूबे हुएसे, ऊँघते अनमने जंगल । इन वनों के खूब भीतर चार मुर्गे,चार तीतर, पाल कर निश्चिन्त-बैठे, विजन वन के बीच बैठे झोपड़ी पर फूस डाले गोंड़ तगड़े और काले।

जंगल में झोपड़ी है।

Correct Answer: (c) आदिवासियों की
Solution:पद्यांश के अनुसार जंगल में 'आदिवासियों की' झोपड़ी है।

29. जंगल का जीवन है।

Correct Answer: (d) कष्टप्रद
Solution:पद्यांश के अनुसार जंगल का जीवन 'कष्टप्रद'है।

30. उपर्युक्त पद्यांश के सात-सात पहाड़ वाले से कवि का तात्पर्य है।

Correct Answer: (a) सतपुड़ा पर्वत
Solution:उपर्युक्त पद्यांश के सात-सात पहाड़ वाले से कवि का तात्पर्य 'सतपुड़ा पर्वत' है।