TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXVII)

Total Questions: 50

41. मनोरंजन के कई और साधन निकल आयेंगे तभी व्यभिचार घटेगा। यह कथन किसका है?

Correct Answer: (b) नागार्जुन
Solution:"मनोरंजन के कई और साधन निकल आयेंगे तभी व्यभिचार घटेगा।" यह कथन प्रमुख प्रगतिवादी लेखक नागार्जुन का है। बच्चन सिंह ने नागार्जुन की कविताओं को 'नुक्कड़ कविता'की संज्ञा दी है। इनकी प्रमुख कविताएँ हैं- युगधारा, सतरंगे पंखो वाली, हरिजनगाथा, पुरानी जूतियों का कोरस, भूमिजा आदि।

42. व्युत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों को कितने वर्गों में बाँटा जाता है?

Correct Answer: (d) अज्ञेय
Solution:व्युत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों को चार वर्गों में बाँटा जाता है- तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी।

43. 'वायुसखा' का पर्यायवाची कौन सा है?

Correct Answer: (b) अग्नि
Solution:'वायुसखा' अग्नि का पर्यायवाची शब्द है। अग्नि के अन्य पर्यायवाची हैं-आग, वह्नि, पावक, अनल, दहन, धूमकेतु, कृशानु।

44. हिन्दी साहित्य का सबसे नया और शक्तिशाली रूप किस साहित्यिक विधामें प्रकट हुआ है?

Correct Answer: (a) उपन्यास
Solution:हिन्दी साहित्य का सबसे नया और शक्तिशाली रूप साहित्य का 'उपन्यास' विधा में प्रकट हुआ है।

45. 'प्रतीप' अलंकार के कितने भेद होते है?

Correct Answer: (b) पाँच
Solution:प्रतीप अलंकार के 'पाँच भेद' होते हैं। प्रतीप शब्द का अर्थ है- विलोम या उलटा। वस्तुतः यह उपमा का ही एक विशेष भेद है। इसके प्रथम, द्वितीय क्रमशः पंचम तक इसके पाँच भेद बताए गये हैं।

46. 'दूर-दूर तक विस्तृत था नभ,स्तब्ध उसी का हृदय समान' प्रसाद जी की इस पंक्ति में कौन-सा अलंकारहै?

Correct Answer: (b) प्रतीप
Solution:"दूर-दूर तक विस्तृत था नभ, स्तब्ध उसी का हृदय समान।" जयशंकर प्रसाद की उक्त पंक्ति में प्रतीप अलंकार है। यहाँ उपमेय (हृदय) को उपमान बना दिया गया है।

47. 'देशज' वे शब्द हैं।

Correct Answer: (b) जिनकी व्युत्पत्ति का पता नहीं चलता
Solution:देशज वे शब्द हैं जिनकी व्युत्पत्ति का पता नहीं चलता। ये अपने ही देश में बोलचाल से बने हैं, इसलिए इन्हें देशज कहते है।

कुछ महत्त्वपूर्ण देशज शब्द हैं चिड़िया, ठेठ, खिड़की, खिचड़ी, जूता, पगड़ी, कलाई, लोटा, डिबिया, चसक इत्यादि। जो शब्द संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, वह तत्सम शब्द कहलाते हैं।

48. कहानी के निम्न तत्त्वों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण और आवश्यक तत्व कौन-सा है?

Correct Answer: (b) कथावस्तु
Solution:कहानी के तत्त्वों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण और आवश्यक तत्त्व 'कथावस्तु' है। कहानी के मूलतःछः तत्त्व माने गये हैं, जो निम्नलिखित हैं- 1.कथावस्तु 2. चरित्रचित्रण 3.संवाद 4. देशकाल या वातावरण 5. उद्देश्य 6. शैली।

49. 'सिर पर जूता पैर में टोपी' नेनई कविता को बदनाम किया, तो एक संस्कार भी दिया। इस कविता के रचयिता कवि कौन हैं?

Correct Answer: (a) लक्ष्मीकान्त वर्मा
Solution:"सिर पर जूता पैर में टोपी" ने नयी कविता को बदनाम किया, तो एक संस्कार भी दिया।" इस कविता के रचयिता कवि 'लक्ष्मीकान्त वर्मा' हैं। लक्ष्मीकान्त वर्मा की प्रमुख रचनाएँ हैं-खाली कुर्सी की आत्मा, सफेद चेहरे, तीसरा प्रसंग, मुंशी रायजादा, सीमान्त के बादल, अपना अपना जूता आदि।

50. 'अनुपभुक्त'का विलोम होगा।

Correct Answer: (b) उपभुक्त
Solution:'अनुपभुक्त' का विलोम उपभुक्त होगा।ध्यातव्य है कि स्वर वर्ण से प्रारम्भ होने वाले शब्दों का विलोम यदि उपसर्ग के योग से बनता है तो प्रायः 'अन्' अथवा 'निर् उपसर्ग का प्रयोग होता है।