TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXVIII)

Total Questions: 50

11. निरूपण में उपसर्ग है।

Correct Answer: (b) नि
Solution:'निरूपण' में 'नि' उपसर्ग और 'रूप' मूलशब्द तथा 'न' प्रत्यय प्रयुक्त है।

12. निम्न में से कौन-सी जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एकांकी है?

Correct Answer: (a) एक घंट
Solution:एक घूंट (1930 ई.) जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एकांकी है। 'एक घूँट' को आधुनिक ढंग की प्रथम एकांकी स्वीकार किया जाता है।

13. 'चित्राधार' किस कवि की कृति है?

Correct Answer: (a) जयशंकर प्रसाद
Solution:'चित्राधार' जयशंकर प्रसाद की कृति हैं, इसमें ब्रजभाषा में रचित कविताएँ संकलितहैं। ब्रज की कविताएँ प्रसाद 'कलाधर' नाम से लिखते थे। इनका खड़ी बोली में पहला काव्य संग्रह 'कानन कुसुम' और अन्तिम रचना 'कामायनी' है।

14. 'मयंक मंजरी'किसके द्वारा लिखित नाटक है?

Correct Answer: (c) किशोरीलाल गोस्वामी
Solution:'मयंक मंजरी' किशोरीलाल गोस्वामी द्वारा लिखित नाटक है।

15. निराला जी द्वारा रचित कविता 'खंडहर के प्रति' निम्न में सेकिस प्रकार की कविता है

Correct Answer: (c) संबोधन गीत
Solution:निराला की कविता 'खंडहर के प्रति' सम्बोधन गीत है। निराला की प्रमुख रचनाएँ अनामिका, परिमल, गीतिका, गीत - गुंज, सांध्यकाकली, जुही की कली, पंचवटी प्रसंग, सरोज स्मृति, राम की शक्ति पूजा, तुलसीदास, कुकुरमुत्ता। निराला को हिन्दी में मुक्तक छंद का प्रवर्तक माना जाता है। कुछ आलोचक मुक्तक छंद को 'रबर' या 'केचुआ छंद भी कहते हैं।

16. निम्न में से कौन-सा कहानी संग्रह ममता कालिया का नहीं है?

Correct Answer: (b) आकाशदीप
Solution:'आकाशदीप' कहानी संग्रह ममता कालिया का नहीं बल्कि यह जयशंकर प्रसाद का कहानी संग्रह है। ममता कालिया की कहानियाँ छुटकारा (1969 ई.),

सीट नं. 06 (1978 ई.), एक अदद औरत (1979 ई.), प्रतिदिन (1983 ई.), उसका यौवन (1985 ई.), बोलने वाली औरत (2000 ई.), मुखौटा (2002 ई.) निर्माही, पच्चीस साल की लड़की आदि हैं।

17. 'दुलाईवाली' कहानीकिस रचनाकार द्वारा लिखित है?

Correct Answer: (c) बंग महिला
Solution:'दुलाई वाली' कहानी बंग महिला द्वारा लिखित कहानी है।  बंग महिला का मूल नाम 'राजेन्द्र बाला घोष' था। 'बंग महिला' को प्रथम कहानी लेखिका स्वीकार किया जाता है। बंग महिला द्वारा लिखित कहानियाँ है - चन्द्रदेव से मेरी बातें (1904 ई.), कुंभ में छोटी बहू (1906 ई.), दुलाईवाली (1907 ई.),दालिया (1909 ई.)।

18. 'हमारी जापान यात्रा' किसके द्वारा रचित यात्रा- वृत्तान्त है?

Correct Answer: (d) कन्हैयालाल मिश्र
Solution:'हमारी जापान यात्रा' (1931 ई.) कन्हैया लाल 1369. मिश्र 'प्रभाकर' द्वारा रचित यात्रावृत्त है जबकि 'यूरोप यात्रा में छः मास' (1932 ई.) रामनारायण मिश्र, पृथ्वी प्रदक्षिणा (1914 ई.) यात्रावृत्तान्त शिवप्रसाद गुप्त का है। 'रामेश्वर यात्रा' (1883 ई.), बदरिकाश्रम यात्रा (1902 ई.) देवी प्रसाद खत्री द्वारा रचित यात्रावृतान्त है।

19. महादेवी वर्मा की रचना 'पथ के साथी' किस विधा के अंतर्गत आती है?

Correct Answer: (c) संस्मरण
Solution:महादेवी वर्मा की रचना 'पथ के साथी' (1956) संस्मरण विधा के अन्तर्गत आती है। महादेवी वर्मा के रेखाचित्र हैं- अतीत के चलचित्र (1941 ई.), स्मृति की रेखाएँ (1943 ई.), मेरा परिवार (1972 ई.)।

महादेवी वर्मा के निबन्ध श्रृंखला की कड़ियाँ (1942 ई.), विवेचनात्मक गद्य (1942 ई.), साहित्यकार की आस्था (1964 ई.), संकल्पिता (1968 ई.), भारतीय संस्कृति के स्वर (1984) ई.)।

20. 'पंचवटी' खंडकाव्य की रचना किस कवि द्वारा की गई?

Correct Answer: (a) मैथिलीशरण गुप्त
Solution:'पंचवटी' (1925 ई.) खण्डकाव्य की रचना मैथिलीशरण गुप्त द्वारा की गई। गुप्त जी ने 'भारत-भारती' (1912 ई.) लिखकर युवाओं को देश-प्रेम से जोड़ा और राष्ट्रकवि का सम्मान प्राप्त किया।

'साकेत' महाकाव्य 1931 ई.में लिखा, जिस पर इन्हें मंगला प्रसाद पारितोषिक सम्मान मिला। गुप्त जीने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को अपना साहित्यिक गुरु माना- 'करते

तुलसीदास भी, कैसे मानस-नादा महावीर का यदि उन्हें मिलता नहीं प्रसाद।' इनकी प्रमुख कृतियाँ जयद्रथ वध, भारत-भारती, पंचवटी, झंकार, साकेत, यशोधरा, जय भारत, द्वापर, आदि।