TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXI)

Total Questions: 50

31. कौन-सा शब्द मानक वर्तनी में लिखा है?

Correct Answer: (d) कांति
Solution:कांति शब्द मानक वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द है।

32. कौन से शब्द में अनुस्वार के स्थान पर 'ड.' आ सकता है?

Correct Answer: (c) दिनांक
Solution:दिनांक शब्द में अनुस्वार के स्थान पर 'ड.' का प्रयोग किया जा सकता है जबकि चंद्रमा, झंझावात एवंठंडा शब्दों में अनुस्वार( _._) है। के स्थान पर 'ड' का प्रयोग नही किया जा सकता है।

33. 'मयंक' का पर्याय नहीं है:

Correct Answer: (a) पीयूष
Solution:'पीयूष' मयंक का पर्यायवाची शब्द नहीं है अपितु यह अमृत, सुधा, अमिय आदि का पर्यायवाची शब्द है। मयंक चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द है। इसके अन्य पर्याय हैं- शशि, इन्दु, राकेश, कलानिधि, निशापति, सुधाकर आदि।

34. 'अवधी' बोली का विकास हुआ है:

Correct Answer: (a) पूर्वी हिंदी से
Solution:अवधी बोली का विकास पूर्वी हिन्दी से हुआ हैं पूर्वी हिन्दी के अन्तर्गत अवधी, बघेली एवं छत्तीसगढ़ी बोलियाँ आती है। पूर्वी हिंदी का विकास अर्धमागधी अपभ्रंश से हुआ है। पश्चिमी हिंदी में कौरवी, हरियाणवी, बज्रभाषा, बुन्देली एवंकन्नौजी बोलियाँ आती है।

राजस्थानी हिन्दी में मारवाड़ी, जयपुरी, मेवाती एवं मालवी बोली तथा बिहारी हिन्दी में भोजपुरी, मगही, मैथिली बोलियाँ आती है। पश्चिमी हिंदी एवं राजस्थानी का विकास शौरसेनी अपभ्रंश से तथा बिहारी हिन्दी का विकास मागधी अपभ्रंश से हुआहै। हिन्दी में कुल 18 बोलियाँ है।

35. हिंदी की कितनी उपभाषाँ हैं?

Correct Answer: (c) पाँच
Solution:हिंदी की पाँच उपभाषाएँ है। ये हैं पूर्वी हिंदी, पश्चिमी हिंदी, राजस्थानी, बिहारी, पहाड़ी आदि। इन पाँचों उपभाषाओं से 18 बोलियों का विकास हुआ है।

36. मानक वर्तनी के अनुसार किस शब्द में 'इ' की मात्रा का सही प्रयोग हुआ है?

Correct Answer: (a) बुद्धि
Solution:मानक वर्तनी के अनुसार 'बुद्धि' शब्द में 'इ' की मात्रा का सही प्रयोग हुआ है। जबकि छुट्टिया चिन्हित और चिट्टिया अशंद्ध शब्द है। इनका शुद्ध रूप क्रमशः है। छुट्टियाँ, चिन्हित एवं चिट्ठियाँ ।

37. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और दिये गए प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए।

गुरुदेव वहाँ बड़े आनंद में थे। अकेले रहते थे। भीड़-भाड़ उतनी नहीं होती थी, जितनी शांतिनिकेतन में। जब हम लोग ऊपर गए तो गुरुदेव बाहर एक कुर्सी पर चुपचाप बैठे अस्तगामी सूर्य की ओर ध्यान-स्तिमित नयनों से देख रहे थे।

हम लोगों को देखकर मुस्कुराए,बच्चों से जरा छेड़-छाड़ की, कुशल प्रश्न पूछे और फिर चुप हो रहें ठीक उसी समय उनका कुत्ता धीरे-धीरे ऊपर आया और उनके पैरों के पास खड़ा होकर पूँछ हिलाने लगा। गुरुदेव ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा।

वह आँखें मूंदकर अपने रोम-रोम से उस स्नेहरस का अनुभव करने लगा। गुरुदेव ने हम लोगों की ओर देखकर कहा, “देखा तुमने, यह आ गए।कैसे इन्हें मालूम हुआ कि मैं यहाँ हू,आश्चर्य है! और देखो, कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर दिखाई दे रही है।”

हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।किसी ने उसे राह नहीं दिखाई थी, न उसे यह बताया था कि उसके स्नेह- दाता यहाँ से दो मील दूर हैं और फिर भी वह पहुँच गया। इसी कुत्ते को लक्ष्य करके उन्होंने 'आरोग्य' में इस भाव की एक कविता लिखी थी

'प्रतिदिन प्रातः काल यह भक्त कुत्ता स्तब्ध होकर आसन के पास तब तक बैठा रहता था, जब तक अपने हाथों के स्पर्श से मैं इसका संग नहीं स्वीकार करता। इतनी-सी स्वीकृति पाकर ही उसके अंग-अंग में आनंद का प्रवाह बह उठता है।

इस वाक्य हीन प्राणिलोक में सिफ यही एक जीव अच्छा-बुरा सबको भेदकर संपूर्ण मनुष्य को देख सका है,उस आनंद को देख सकता है,जिसे प्राण दिया जा सकता है, जिसमें अहैतुक प्रेम ढाल दिया जा सकता है,

जिसकी चेतना असीम चैतन्य लोक में राह दिखा सकती है। जब मैं इस मूक हृदय का प्राणपन आत्मनिवेदन देखता हूँ,जिसमे वह अपनी दीनता बताता रहता है, तब मैं यह सोच ही नहीं पाता कि उसने सहज बोध से मानव स्वरूप में कौन सा मूल्य आविष्कार किया है।

 शांति निकेतन में रहती थी:

Correct Answer: (c) भीड़
Solution:गद्यांश के अनुसारशांति निकेतन में भीड़ रहती थी।

38. “अस्तगामी सूर्य की ओर.......वाक्य में 'अस्त' का अर्थ है:

Correct Answer: (c) डूबना
Solution:"अस्तगामी सूर्य की ओर ... "वाक्य में अस्त का अर्थ 'डूबना' है। अस्तगामी सूर्य की ओर से तात्पर्य है कि शाम के समय डूबते सूर्य की ओर देखकर ।

39. “कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर है।” वाक्य में 'परितृप्ति' का अर्थ है:

Correct Answer: (b) संतुष्टि
Solution:"कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर है।" वाक्य में 'परितृप्ति' का अर्थ संतुष्टिहै।

40. अनुच्छेद में 'स्नेहदाता' किसे कहा गया है?

Correct Answer: (d) गुरुदेव को
Solution:उपर्युक्त अनुच्छेद में 'स्नेहदाता' 'गुरुदेव' को कहा गया है। यह शब्द कुत्ते के स्नेहदाता के रूप में प्रयुक्त किया गया हैंस्नेहदाता का अर्थ स्नेह अथवा प्रेम देने वाले से है।