TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXII)

Total Questions: 50

1. “अँसुवन जल सीचि सीचि, प्रेम बेलि बोई।” यह किसकी पंक्ति है?

Correct Answer: (c) मीरा
Solution:'अँसुवन जल सींचि सीचि, प्रेम बेलि बोई पंक्ति मीराबाई की है। मीराबाई ने रैदास को अपना गुरू माना है - "गुरु मिलया रैदास जो दीन्ही ज्ञात की गुटकी"

2. 'प्रिया नीलकंठी' किसका निबंध संग्रह है?

Correct Answer: (a) कुबेरनाथ राय
Solution:'प्रिया नीलकंठी' कुबेरनाथराय का निबन्ध संग्रह है।  इनके अन्य निबन्ध संग्रह -'रस आखेटक','गंधमादन', 'निषाद बांसुरी', 'विषाद योग', 'महाकवि की तर्जनी', 'पर्ण - मुकुट' आदि हैं। विद्यानिवास मिश्र के प्रमुख निबंध छितवन की छाँह, हल्दी दूब, अंगद की नियति, संचारिणी आदि हैं।

3. राहुल सांकृत्यायन द्वारा रचित 'यात्रा के पन्ने' रचना की विधा है:

Correct Answer: (d) यात्रा साहित्य
Solution:राहुल सांकृत्यायन द्वारा रचित 'यात्रा के पन्ने' यात्रा साहित्य विधा की रचना है। इनकी अन्य रचनाएँ - (1) किन्नर देश में (2) तिब्बत मेंसवा वर्ष (3) चीन मेंक्या देखा (4) घुमक्कड़ शास्त्र

4. “बीती विभावरी जाग री!अम्बर पनघट में डुबो रही तारा-घट उषा नागरी।” यह पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस काव्य संग्रह में संकलित है?

Correct Answer: (c) लहर
Solution:"बीती विभावरी जाग री! अम्बर पनघट में डुबो रही तारा-घट उषा नागरी" पंक्ति जयशंकर के 'लहर काव्य संग्रह में संकलित है। 'लहर' काव्य संग्रह में संकलित अन्य काव्य पंक्तियाँ हैं-

(1) उठ-उठ गिर गिर, फिर फिर आती
(2) हे सागर संगम अरुण नील
(3) आँखों में अलख जगाने को
(4) वाह रे वह अधीर यौवन

5. कौन सा रांगेय राघव का रिपोर्ताज है?

Correct Answer: (d) तूफानों के बीच
Solution:'तुफानों के बीच'रांगेध राघव का रिपोर्ताज है। इसमें बंगाल के अकाल कावर्णन किया गया है। लक्ष्मीपुरा शिवदान सिंह चौहान का,प्लाट का मोर्चा शमशेर बहादुर सिंह का, युद्धयात्रा धर्मवीर भारती का रिपोर्ताज है।

6. फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी 'तीसरी कसम' का एक औरनाम क्या है?

Correct Answer: (b) मारे गए गुलफाम
Solution:फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी 'तीसरी कसम' का एक और नाम 'मारे गये गुलफाम' है। इनकी अन्य कहानियाँ हैं-

(1) रसप्रिया
(2) ठेस
(3) आदिम रात्रि की महक
(4) पहलवान की ढोलक
(5) लालपान की बेगम
(6) तीन बिन्दियाँ
(7) अक्ल और भैंस
(8) अग्निखोर आदि।

7. हिन्दी के प्रथम महाकाव्य का नाम है:

Correct Answer: (d) पृथ्वीराज रासो
Solution:चन्दबरदाई कृत 'पृथ्वीराज रासों' (12वीं सदी) को हिन्दी का प्रथम महाकाव्य माना जाता है। पृथ्वीराज रासों के चार संस्करण हैं वृहद संस्करण (2) मध्यम संस्करण (3) लघु संस्करण (4) लघुत्तम संस्करण

8. 'नेफा की एक शाम' किसकी नाट्यकृति है?

Correct Answer: (b) ज्ञानदेव अग्निहोत्री
Solution:'नेफा की एक शाम' ज्ञानदेव अग्निहोत्री की नाट्यकृति है,जो भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है। इनके अन्य नाटक (1) वतन की आबरू (2) चिराग जल उठा (3) शुतुरमुर्ग (4) अनुष्ठान (5) दंगा (6) इतवार जिन्दाबाद (7) माटी जागी रे आदि हैं।

9. हिन्दी को पुरानी हिन्दी नाम किसने दिया?

Correct Answer: (b) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
Solution:चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने हिन्दी को 'पुरानी हिन्दी' का नाम दिया है। अपभ्रंश की अन्तिम अवस्था 'अवहट्ट से हिन्दी का उद्भव स्वीकार किया जाता है। गुलेरी जी ने इसी अवह को 'पुरानी हिन्दी' नाम दिया।

10. सूफी साधना के चार पड़ावों में शामिल नहीं है:

Correct Answer: (c) शराफत
Solution:सूफी साधना के चार पड़ावों में 'शराफत' शामिल नहीं है।
साधना की चार अवस्थाएँ हैं- शरीयत - तरीकत - हकीकत – मारफत