TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXII)

Total Questions: 50

21. "जय जय शंकर जय त्रिपुरारि। जय अध पुरुष जयति अध नारि

आध धवल तन आधा गोरा । आध सहज कुच आधा कटोरा ।
ये पंक्तियाँकहाँ से आई है?  

Correct Answer: (a) विद्यापति पदावली
Solution:जय-जय शंकर जय त्रिपुरारि। जय अध पुरुष जयति अध नारी। आध धवल तनु आधा गोरा। आध सहज कुच आधा कटोरा । यह पंक्ति विद्यापति की पदावली से ली गई है।

22. कौन तिबद्ध काव्यधारा का कवि नहीं है?

Correct Answer: (b) आलम
Solution:आलम रीतिबद्ध काव्यधारा के कवि नहीं है बल्कि ये रीतिमुक्त काव्यधारा के कवि है।

23. “बालचंद ग्वाल बिज्जाबड़ भासा दुहु नहि लग्गई दुज्जन हासा।"

Correct Answer: (b) विद्यापति
Solution:"बालचन्द ग्वाल बिज्जाबइ भासा दुहु नहि लगाई दुज्जन हासा।" ये काव्य पंक्तियाँ मैथिल कोकिल विद्यापति की कीर्तिलता से है।

24. “मधुर राग बन विश्व सुलाती सौरभ बन कण-कण बस जाती।” ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

Correct Answer: (a) महादेवी वर्मा
Solution:"मधुर राग बन विश्व सुलाती सौरभ बन कणकण बस जाती।" काव्य पंक्तियाँ छायावादी कवयित्री महादेवी की है। यह कविता उनके संग्रह नीरजा में संकलित है।

25. कृष्णदास किसके शिष्य थे?

Correct Answer: (a) बल्लभाचार्य
Solution:कृष्णदास वल्लभाचार्य के शिष्य थे। भगवान की भक्ति के गुणगान हेतु विठ्ठलनाथ 1565 ई. में अष्टछाप की स्थापना की। इसमें चार बल्लभाचार्य के शिष्य थे जिन्होंने बल्लभाचार्य से दीक्षा ली जिसमें

(1) कुम्भनदास, (2) सूरदास, (3) परमानन्ददास, (4) कृष्णदास और चार विठ्ठलनाथ के शिष्य थे जिनमें (1) गोविन्द स्वामी, (2) छीतस्वामी, (3) चतुर्भुज दास, (4) नन्ददास प्रमुख थे।

26. उसमान ने जहाँगीर के शासनकाल में कौन सी पुस्तक लिखी ?

Correct Answer: (a) चित्रावली
Solution:उसमान ने जहाँगीर के शासन काल में 'चित्रावली'पुस्तक लिखी। इसमें नेपाल के राजा धरनीधर के पुत्रराजकुमार सुजान तथा रूपनगरके राजा चित्रसेन की कन्या चित्रावली का प्रेम वर्णन है। चित्रावली में अंग्रेजो के द्वीप का वर्णन मिलता है।

27. 'युग की गंगा' नामक संग्रह में क्या वर्णन है।

Correct Answer: (a) यथार्थवादी रचनाएँ और जनगीत
Solution:'युग की गंगा' केदारनाथ अग्रवाल का पहला काव्य- संग्रह है जो आजादी के पहले, मार्च 1947 ई. में प्रकाशित हुआ। इसमें 'यथार्थवादी रचनाएँ और जनगीत' का वर्णन है।

इनकी प्रमुख कृतियों - (1) फूल नहीं रंग बोलते हैं, (2) पंख और पतवार, (3) गुलमेंहदी, (4) हे मेरी तुम !,(5) बोले बोल अबोल, (6) जमुन जल तुम (7) अपूर्वा । 'अपूर्वा' के लिए 1986 ई. का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

28. कवित्त रत्नाकर किसकी रचना है?

Correct Answer: (d) सेनापति
Solution:'कवित्त रत्नाकर सेनापति की रचना है। 'कवित्त रत्नाकर' का रचनाकाल 1649 ई. है। इसमें पाँच शीर्षक अथवा अध्याय है,

जिन्हें 'तरंग'की संज्ञा दी गयी है। सेनापति - 'भक्तिकाल' और 'रीतिकाल' के सन्धियुग के कवि है। सेनापति के दो प्रमुख मुख्य ग्रन्थ हैं- (1) 'काव्यकल्पद्रुम' और (2) 'कवित्त रत्नाकर ।

29. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किसे वैज्ञानिक आधार दिया है?

Correct Answer: (a) रस-विवेचन
Solution:आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने 'एस-विवेचन' को वैज्ञानिक आधार दिया है। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं। 'रस' का शाब्दिक अर्थ है 'आनन्द । काव्य में जो आनन्द आता है। वह ही काव्य का रस है।

30. जयशंकर प्रसाद रचित जन्मेजय का नागयज्ञ का रचना वर्ष है:

Correct Answer: (b) 1926 ई.में
Solution:प्रसाद रचित 'जन्मेजय का नागयज्ञ' का रचना वर्ष 1926 ई.है। प्रसाद की प्रमुख रचनाएँ (1) कानन कुसुम (1913 ई.) (2) आंसू(1925 ई.) 3) लहर (1933 ई.) (4) कामायनी (1935 ई.) (5) स्कन्दगुप्त (1928 ई.) (6) चन्द्रगुप्त (1931 ई.) (7) ध्रुवस्वामिनी (1933 ई.)।