TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXIX)Total Questions: 5031. पाप और पुण्य की साहित्यिक व्याख्या किस उपन्यास में की गई?(a) चित्रलेखा(b) टेढ़े मेढ़े रास्ते(c) गुनाहो के देवता(d) आखिरी दाँवCorrect Answer: (a) चित्रलेखाSolution:पाप और पुण्य की साहित्यिक व्याख्या भगवती चरण वर्मा कृत 'चित्रलेखा' उपन्यास में की गई है। इनके उपन्यास 'टे - मेढ़े रास्ते' में गाँधीवाद, साम्यवाद और आतंकवाद का टेढ़े-मेढ़े रास्ते के रूप में चित्रण हुआ है। धर्मवीर भारती के 'गुनाहो के देवता' में चन्दर और सुधा के किशोर भावुक प्रेम की करुण कहानी का वर्णन है।32. 'कोणार्क' नाटक के रचयिता कौन हैं?(a) उपेन्द्रनाथ अश्क(b) विष्णु प्रभाकर(c) मोहन राकेश(d) जगदीशचंन्द्र माथुरCorrect Answer: (d) जगदीशचंन्द्र माथुरSolution:'कोणार्क' नाटक के रचयिता जगदीशचंद्र माथुर हैं। लक्ष्मी का स्वागत, छठा बेटा, जय-पराजय, अंजो दीदी,स्वर्ग की झलक उपेन्द्रनाथ अश्क के प्रमुख नाटक हैं। डॉक्टर, युगे युगे क्रान्ति विष्णु प्रभाकर तथा अषाढ़ का एक दिन, लहरों केराजहंस, आधे अधूरे आदि मोहन राकेश के प्रमुख नाटक हैं।33. 'बारह बरस लौ कुकर जिए, अरू तेरह लौ जिये सियार' किसकी पंक्ति हैं?(a) भिखारी दास(b) मलूकदास(c) जगनिक(d) नागरीदासCorrect Answer: (c) जगनिकSolution:बारह बरस लौ कूकर जिए, अरू सोरह लौ जिये। सियार' जगनिक की पंक्ति है। यह पंक्ति जगनिक विरचित 'परमाल रासो' की हैं। 'परमाल रासो' में आल्हा ऊदल नामक दो सरदारों की वीरता का वर्णन है। 'आल्हाखण्ड' को सर्वप्रथम सन् 1865 में फरुर्खाबाद के तत्कालीन जिलाधीश चार्ल्स इलियट ने प्रकाशित करवाया था।34. हिमांशु जोशी के यात्रा वृतान्त का शीर्षक क्या है?(a) सूरज चमके आधी रात(b) मेरी जापान यात्रा(c) भारत भ्रमण के दिन(d) लंका यात्राCorrect Answer: (a) सूरज चमके आधी रातSolution:'हिमांशु जोशी' के यात्रा वृतान्त का शीर्षक 'सूरज चमके आधी रात' है। 'लंका यात्रा' यात्रा वृतान्त के लेखक गोपाल राम गहमरी है। यात्रा करना मनुष्य की नैसर्गिक प्रवृत्ति है। हम अगर मानव इतिहास पर नजर डालें तो पायेंगे कि मनुष्य के विकास की गाथा में यायावरी का महत्त्वपूर्ण योगदान है।35. हिंदी का पाणिनि किसे कहा जाता है?(a) धीरेन्द्र वर्मा(c) किशोरीदास वाजपेयी(c) किशोरीदास वाजपेयी(d) राहुल सांकृत्यायनCorrect Answer: (c) किशोरीदास वाजपेयीSolution:'हिंदी का पाणिनि' किशोरीदास वाजपेयी को कहा जाता है। वाजपेयी जी हिन्दी के साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य थे ।हिन्दी की खड़ी बोली के व्याकरण की निर्मितमें पूर्ववर्ती भाषाओंके व्याकरणाचार्यो द्वारा निर्धारित नियमों और मान्यताओं के मानक स्वरूप को वैज्ञानिक दृष्टिसे सम्पन्न करने का गुरुत्तर दायित्व | पं. किशोरीदास वाजपेयी ने निभायी।36. आजीविका साधक हिंदी के रचयिता का नाम क्या है?(a) पूरनचंद टंडन(b) सूरजभान सिंह(c) कैलाश चंद्र भाटिया(d) भोलानाथ तिवारीCorrect Answer: (a) पूरनचंद टंडनSolution:आजीविका साधक हिंदी के रचयिता का नाम पूरनचंद टंडन है।37. 'जगदीश चंद्र माथुर' का एकांकी संग्रह कौन-सा है ?(a) मुक्ति का रहस्य(b) कौमुदी महोत्सव(c) रामकुमार वर्मा(d) भोर का ताराCorrect Answer: (d) भोर का ताराSolution:जगदीश चंद्र माथुर का एकांकी संग्रह 'भोर का तारा' है। माथुर के अन्य एकांकी हैं- मेरी बाँसुरी, जाला, रीढ़ की हड्डी, मकड़ी का जाला, खण्डहर, खिड़की राह, घोंसले, कबूतरखाना,भाषण, ओ मेरे सपने, शारदीय, बंदी।38. उत्तर मध्यकाल को 'शृंगारकल'किसने कहा ?(a) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र(b) रामचंद्र शुक्ल(c) रामकुमार वर्मा(d) हजारी प्रसाद द्विवेदीCorrect Answer: (a) विश्वनाथ प्रसाद मिश्रSolution:उत्तर मध्यकाल को 'शृंगारकाल' विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने कहा। रामचन्द्र शुक्ल ने उत्तर मध्यकाल को 'रीतिकाल' कहा है।39. 'अनुवाद पत्रिका किस संस्था से प्रकाशित होती है?(a) नेशनल ट्रांसलेशन मिशन(b) केन्द्रीय अनुवादी ब्यूरो(c) वैज्ञानिक एवं तकनिकी शब्दावली आयोग(d) भारतीय अनुवाद परिषदCorrect Answer: (d) भारतीय अनुवाद परिषदSolution:दिए गएविकल्पों में 'अनुवाद' पत्रिका भारतीय अनुवाद परिषद से प्रकाशित होती है। अन्य विकल्प असंगत हैं।40. "रीतिकालीन कवि बिहारी की कविता को शक्कर की रोटी" किसने कहा?(a) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र(b) पद्मसिंह शर्मा(c) नगेन्द्र(d) महेन्द्र कुमारCorrect Answer: (d) महेन्द्र कुमारSolution:रीतिकालीन कवि बिहारीलाल की कविता को 'शक्कर की रोटी' पद्मसिंह शर्मा ने कहा। डॉ नगेन्द्र ने 'सुख सागर तरंग' को 'नायिका भेद का विश्वकोश' माना है।Submit Quiz« Previous12345Next »