TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXVII)

Total Questions: 50

1. महादेवी वर्मा की कौन सी कृति में स्त्री-जीवन की समस्याओं से संबंधित निबंधों का संग्रह है?

Correct Answer: (d) श्रृंखला की कड़ियाँ
Solution:महादेवी वर्मा की श्रृंखला की कड़ियाँ स्त्री- जीवन की समस्याओं से संबंधित निबंधों का संग्रह है। इनके अन्य निबंध हैं क्षणदा, संभाषण, साहित्यकार की आस्था, भारतीय संस्कृति के स्वर, संकल्पिता, विवेचनात्मक गद्य आदि।

2. 'द्रौपदी' नामक प्रबंध काव्य के रचयिता कौन हैं?

Correct Answer: (a) नरेंद्र शर्मा
Solution:'द्रौपदी' नामक प्रबंध काव्य के रचयिता नरेंद्र शर्मा हैं। ये प्रेम और मस्ती के कवियों के अंतर्गत आते हैं। इनके अन्य काव्य प्रभातफेरी, पलाश वन, अग्निशस्य, रक्तचंदन, मिट्टी और फूल, प्रवासी के गीत आदि हैं।

3. 'संस्कृति के चार अध्याय' के रचयिता कौन हैं?

Correct Answer: (c) रामधारी सिंह दिनकर
Solution:'संस्कृति के चार अध्याय'के रचयिता रामधारी सिंह दिनकर हैं। इनकी अन्य रचनाएँ हैं- द्वन्द्वगीत, रसवंती, हुंकार, रेणुका, उर्वशी, धूप और धुंआ, रश्मिरथी, आत्मा

4. निम्नलिखित में से कौन हिन्दी साहित्य के पितामह के रूप में जाने जाते हैं?

Correct Answer: (d) रुबाइयाँ
Solution:'मधुशाला' में हरिवंशराय बच्चन ने 'रुबाइयाँ छंद का प्रयोग किया है। रुबाई चार पंक्तियों की कविता है, जिसकी पहली दो और चौथी पंक्तियाँ तुकात्मक होती है और तीसरी लाइन को आजाद रखी जाती है। रुबाई का अपना एक छंद होता है।

5. निम्नलिखित में से कौन हिन्दी साहित्य के पितामह के रूप में जाने जाते हैं?

Correct Answer: (b) भारतेंदु हरिश्चंद्र
Solution:भारतेंदु हरिश्चंद्र हिन्दी साहित्य के पितामह के रूप में जाने जाते हैं। मैथिलीशरण गुप्त ने स्वयं को कौटुंबिक कवि मात्र कहा है। रामधारी सिंह दिनकर को 'समय-सूर्य तथा 'अधैर्य का कवि' भी कहा जाता है।

6. 'दुक्खम सुक्खम' की रचनाकार कौन हैं?

Correct Answer: (c) ममता कालिया
Solution:'दुक्खम-सुक्खम' की रचनाकार ममता कालिया हैं। इनकी अन्य रचनाएँ हैं- बेघर, नरक दर नरक, प्रेम कहानी, लड़कियाँ, साथी, एक पत्नी के नोट्स आदि।

7. 'आवारा मसीहा' के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (c) विष्णु प्रभाकर
Solution:'आवारा मसीहा' (1974 ई.)के लेखक विष्णु प्रभाकर है। यह बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र की जीवनी है।

8. वर्ष 2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार नासिरा शर्मा को उनके किस उपन्यास पर दिया गया?

Correct Answer: (d) पारिजात
Solution:वर्ष2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार नासिरा शर्मा को उनके 'पारिजात' उपन्यास पर दिया गया। सात नदियाँ एक समन्दर, शाल्मली, ठीकरे की मँगनी, जिन्दा मुहावरे, अक्षयवट, कुइयाँजान, अल्फा-बीटा-गामा आदि इनके अन्य प्रमुख उपन्यास हैं।

9. भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने किस नाटक में बड़ौदा के राजपरिवार (गायकवाड़) का वर्णन किया है?

Correct Answer: (b) विषस्यविषमौषधम
Solution:भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने विषस्यविषमौषधम नाटक में बड़ौदा के राजपरिवार (गायकवाड़) का वर्णन है।

10. निम्नलिखित में से किस रचना को प्रथम एकांकी होने का गौरव प्राप्त है?

Correct Answer: (a) एक घूँट
Solution:जयशंकर प्रसाद कृत एक घूँट को प्रथम एकांकी होने का गौरव प्राप्त है। इस रचना के द्वारा आनन्दवादी सिद्धांत को व्यावहारिक भूमि पर खड़ा किया गया है। यह एक एकांकी नाटक है।

बादल की मृत्यु (1930 ई.)को डॉ. रामकुमार वर्मा ने हिन्दी में सर्वप्रथम पश्चिमी नाट्य विधान को ध्यान में रखकर एकांकी की रचना की।