TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-XXXVII)Total Questions: 5011. 'बच्चे को काटकर फल खिलाओं में कैसा वाक्य दोष है?(a) विशेषण व्यवस्था दोष(b) सार्वनामिक दोष(c) कारकीय परसर्ग दोष(d) क्रिया विशेषणात्मक दोषCorrect Answer: (c) कारकीय परसर्ग दोषSolution:'बच्चेको काटकर फल खिलाओं में कारकीय परसर्ग दोष है। शुद्ध वाक्य होगा- बच्चे को फल काटकर खिलाओ।12. 'धरती' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?(a) मेदिनी(b) तटिनी(c) तुभा(d) भारतीCorrect Answer: (b) तटिनीSolution:धरती' शब्द का पर्यायवाची शब्द 'मेदिनी' है। इनके अन्य पर्याय भू, भूमि, धरा, मही, जगती, वसुन्धरा, अचला, क्षिति, अवनी, पृथ्वी, क्षोणी, धरती, ईला, धात्री, धरित्री, वीजप्रसू, उर्वी, प्रहुभि आदि।13. ज़दूरों को बच्चों का पेट पालने के लिएः(a) खून पसीना एक करना पड़ताहै।(b) गड़े मुर्दे उखाड़ने पड़ते हैं।(c) बाल की खाल खींचनी पड़ती है।(d) दाँत खट्टे करने पड़ते हैं।Correct Answer: (a) खून पसीना एक करना पड़ताहै।Solution:मजदूरों को बच्चों का पेट पालने के लिए 'खून पसीना एक करना पड़ता है' शेष विकल्प असंगत हैं।14. 'सिंह' शब्द का पर्यायवाची शब्द है:(a) शार्दूल(b) हिरण्य(c) अश्म(d) द्विपCorrect Answer: (a) शार्दूलSolution:'सिंह' शब्द का पर्यायवाची शब्द 'शार्दूल' है। इनके अन्य पर्याय केहरि, मृगेन्द्र, वनराज, केशी,पुण्डरीक, वनहरि, मृगारि, बाहुबल, नाहर, चित्रक, नखरायुध, मृगराज, व्याघ्र, हरि, शेर आदि हैं।15. 'अनुरक्त' शब्द का विलोम शब्द है:(a) विरक्त(b) विराग(c) प्रतिकूल(d) त्यागCorrect Answer: (a) विरक्तSolution:'अनुरक्त' का विलोम शब्द 'विरक्त'है। अन्य विवरण हैं-शब्दविलोमअनुरागविरागअनुकूलप्रतिकूलग्रहणत्याग16. 'बुढ़ापा' शब्द कौन सी संज्ञा का उदाहरण है?(a) भाव वाचक(b) समूह वाचक(c) व्यक्ति वाचक(d) जाति वाचकCorrect Answer: (a) भाव वाचकSolution:'बुढ़ापा' शब्द भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे 'भाववाचक' संज्ञा कहते हैं। जैसे लम्बाई. नम्प्रता, मिठास, बुढ़ापा, समझ, चाल इत्यादि। भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण जातिवाचक संज्ञा, विशेषण, क्रिया, सर्वनाम और अव्यय में प्रत्यय लगाकर होता है।17. कुछ, किसी, कोई, नहीं आदि शब्द किस प्रकार के सर्वनाम हैं?(a) संशयवाचक(b) अनिश्चय वाचक(c) निश्चवाचक(d) सम्बन्ध वाचकCorrect Answer: (b) अनिश्चय वाचकSolution:कुछ, किसी, कोई, नहीं आदि शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं। जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु का बोध न हो, उसे 'अनिश्चय वाचक' सर्वनाम कहते हैं जैसे उसने कुछनहीं खाया।18. 'सचिवालय' शब्द में कौन सा संधि है?(a) स्वर(b) अभिभाज्य(c) व्यंजन(d) विसर्गCorrect Answer: (a) स्वरSolution:'सचिवालय' शब्द में स्वर संधि है। यह दीर्घ स्वर संधि के अन्तर्गत आता है। इसका संधि-विच्छेद होगा- सचिव + आलय । यदि 'अ', 'आ', 'इ', 'ई', 'उ', 'ऊ' और 'ऋ' के बाद वे हस्व या दीर्घ स्वर आएं तो दोनों मिलकर क्रमशः आ, ई,ऊ और क्र हो जाते हैं।19. 'भारत रत्न' में कौन सा समास है?(a) अव्ययीभाव(b) बहुव्रीहि(c) तत्पुरूष(d) द्विगुCorrect Answer: (c) तत्पुरूषSolution:'भारत रत्न' में तत्पुरूष समास है। इसका समास विग्रह भारत का रत्न होगा। जिस समास में प्रथम पद अप्रधान तथा अन्तिम पद प्रधान होता है तथा प्रथम पद विशेषण और द्वितीय पद विशेष्य होता है,उसे तत्पुरूष समाज कहते हैं।20. कौन सा शब्द रूप तत्सम है?(a) कर्म(b) काम(c) कार्म(d) कारजCorrect Answer: (a) कर्मSolution:दिए गए शब्दों में 'कर्म' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव काम है। 'कारज काज' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम रूप 'कार्य' होगा।Submit Quiz« Previous12345Next »